
बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने वाली हैं. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर चर्चा तेज हो चली है। हालांकि जहां अब सबकी निगाह इन दोनों की शादी पर टिकी हैं, वही दोनों की शादी की तैयारी भी अब खूब जोरों शोरों से चल रही हैं।/mayapuri/media/post_attachments/c34756dc384f59a481bad2ccd86a9232d011af689d8456b07131b0dd178ab6ce.jpg)
प्रियंका की शादी को महज अब एक हफ्ता ही बचा हैं. शादी की तैयारी भी देखते ही बनती हैं. जी हां प्रियंका की शादी की ख़ुशी में उनके मुंबई में स्थित घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया हैं. पूरे घर को लाइट से सजाया गया हैं साथ ही उनके घर के बाहर लगे पेड़ो पर भी बड़ी ही खूबसूरती से लाइट की सजावट की हैं।/mayapuri/media/post_attachments/3c0308ba1f35c329ef168852d49d42885b341ee70c7a2d7948cbae044b3a7576.jpg)
प्रियंका के घर में शादी की रस्मे शुरू हो चुकी हैं. 18 अगस्त 2018 में हुई सगाई के बाद सभी फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था. प्रियंका की शादी की तारीख दो दिसम्बर बताई जा रही हैं. खबर है की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में होगी, इतना ही नहीं खबर यह भी है कि, प्रियंका अपनी शादी में हेलिकॉप्टर के जरिए ग्रैंड एंट्री करेंगी। इसके साथ ही बाहर से आने वाले मेहमानों को भी हेलिकॉप्टर से सीधे वेडिंग वेन्यू तक लाया जाएगा। ख़ैर इन दिनों प्रियंका और निक दोनों ही अपनी शादी को लेकर तैयारियों में व्यस्त हैं।/mayapuri/media/post_attachments/002bf5f457c8a618221110ff0347c5a092e9b2da12999b6a570d44e2ff4d9179.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)