/mayapuri/media/post_banners/3998ea0d7ae4248aef43b653b520fa69a1c365bccf1be482e482ef27222bb067.jpg)
इन दिनों फैन्स को अपने फेवरेट कलाकार से जुड़े रहने के लिए घंटों घर के बाहर खड़े होकर उनका इंतजार नहीं करना पड़ता। उनकी एक झलक देखने के लिए फिल्मसीटी में नहीं भटकना पड़ता। अब फैन्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फेवरेट कलाकार से जुड़े रहते हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब सेलिब्रिटी किसी भी मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए इंस्टाग्राम और ट्विटर का इस्तमाल करते हैं। लेकिन अब उनका ऐसा करना उन्हें मुसिबत में डाल चुका है।
दरअसल आपको याद हो तो साल 2019 में हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। एक डॉक्टर के साथ 4 लोगों ने गैंगरेप कर उसे जिंदा जला दिया था। बाद में पुलिस ने आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस मामले को लेकर लोगों ने अपना गुस्सा ज़ाहिर किया था। कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी नाराजगी प्रकट करते हुए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। ऐसे में पीड़िता की असल पहचान उजागर कर दी गई थी।
अब खबर आ रही है कि अजय देवगन, सलमान खान, अनुपम खेर, रकूलप्रीत सिंह, फरहान अख्तर समेत 38 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आपको बता दूँ कि किसी भी पीड़िता का नाम उजागर करना कानूनन अपराध है।
इस मामले को लेकर 228ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी के ट्विटर हैंडल की जांच की जाएगी।