/mayapuri/media/post_banners/df3789eb9b5598dd13235f4db68df7b340de6b74ff63645f08e79012ebc95a49.png)
Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च (ISRO Chandrayaan-3 Launch) किया जाएगा. इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. भारत की नजरें इतिहास रचने पर टिकी होंगी. चंद्रयान-3 को आज दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हरी झंडी दिखाई जाएगी. वहीं चंद्रयान-3 के लॉन्च किए जाने पर बॉलीवुड सितारे बधाई दे रहे हैं. अनुपम खेर (Anupam Kher) और सुनील शेट्टी ने इसरो वैज्ञानिकों और देश के लिए उत्साहजनक और बधाई संदेश पोस्ट किए हैं. जहां सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने इसरो की 'खगोलीय' सफलता की कामना की, वहीं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कहा कि यह 'उठने का समय' है. नीचे देखिए बॉलीवुड सितारों के ट्वीट.
सुनील शेट्टी ने शेयर की चंद्रयान 3 की तस्वीर
Excitement levels reaching the MOON! 🌕 Sending my virtual cheers to #Chandrayaan3 for its upcoming mission! 🎉 Can't wait to witness India's tech prowess soar to new heights! 🇮🇳 May the journey be smooth, discoveries be mind-blowing, and success be astronomical! 🙌 #ProudIndian… pic.twitter.com/2XGFwllv2h
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) July 13, 2023
सुनील शेट्टी ने ट्विटर पर चंद्रयान 3 की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “उत्साह का स्तर चंद्रमा तक पहुंच रहा है! मैं चंद्रयान 3 को उसके आगामी मिशन के लिए आभासी शुभकामनाएँ भेज रहा हूं! भारत की तकनीकी शक्ति को नई ऊंचाइयों पर चढ़ते देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते! यात्रा सुचारु हो, खोजें अद्भुत हों, और सफलता अद्भुत हो! गर्वित भारतीय''.
अनुपम खेर ने दी चंद्रयान 3 लॉन्च पर बधाई
India all set for its 3rd mission on the moon. Wishing our scientists at #ISRO all the very best for the launch of #Chandrayaan3 . झंडा ऊँचा रहे हमारा. जय हिन्द! 🇮🇳 @isro #Chandrayaan3 #IndiaontheMoon #ProudIndian #WorldwatchingIndia #SurgingIndia pic.twitter.com/AHSi8wZj2T
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 14, 2023
अनुपम खेर ने भी ट्विटर पर लिखा, “भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है. चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण के लिए इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं. झंडा ऊंचा रहे हमारा. जय हिन्द".
अक्षय कुमार ने अपने पुराने ट्वीट पर जाहिर की प्रतिक्रिया
And the time has come to rise! Great luck to all our scientists at @isro for #Chandrayaan3. A billion hearts are praying for you. 🙏 https://t.co/Lbcp1ayRwQ
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 14, 2023
अक्षय कुमार ने चंद्रयान 2 के समय अपने पुराने ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “और उठने का समय आ गया है! चंद्रयान 3 के लिए @isro के हमारे सभी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं. करोड़ों दिल आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं.'' उनके 2019 के ट्वीट में लिखा था: “प्रयोग के बिना कोई विज्ञान नहीं है...कभी-कभी हम सफल होते हैं, कभी-कभी हम सीखते हैं. @isro के प्रतिभाशाली दिमाग को सलाम, हमें गर्व है और विश्वास है कि चंद्रयान 2 जल्द ही चंद्रयान 3 के लिए रास्ता बनाएगा. हम फिर उठ खड़े होंगे."
अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के अपकमिंग प्रोजेक्ट
बता दें अक्षय कुमार आने वाले समय में ओएमजी 2 में नजर आएंगे, जिसका टीजर इस हफ्ते की शुरुआत में जारी किया गया था. इसमें अक्षय को भगवान शिव से प्रेरित लुक, जटाओं और शर्टलेस अवतार में दिखाया गया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी हैं और यह 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं सुनील इस साल हंटर नाम की वेब सीरीज में नजर आए थे. वह अगली बार हेरा फेरी 3 में दिखाई देंगे, जिसमें वह श्याम के रूप में वापसी करेंगे.