/mayapuri/media/post_banners/7b3ee245820a9a062064b1b226dad2c29d5363715ed60e8e11a27e18248625ec.jpg)
इन दिनों परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म् में परिणीती एक बार फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आने वाली है। जबरिया जोड़ी के अलावा परिणीती जल्द बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायॉपिक में भी दिखेंगी। अपने टाइट शेड्यूल के कारण परिणीति इस समय काफी बिजी हैं लेकिन फिर भी हाल ही में जब वह मुंबई के ट्रैफिक में फंसी थीं, उन्होंने ट्विटर पर #AskParineeti सेशन के लिए समय निकाला ताकि वह फैंस से बात कर सकें।
यही नहीं परी ने कुछ लोगों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा कि किस फिल्म में वह बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना चाहेंगी। इस सवाल के जवाब में परिणीति ने कहा, 'अच्छां सवाल! मुझे लगता है कि हमें दो लड़कियों वाली ऐक्श़न फिल्म करनी चाहिए जिसमें हम दोनों गाना भी गा सकें।' इसके आगे इसी ट्वीट में उन्होंने प्रियंका को टैग करते हुए पूछा, 'क्या कहती हैं दीदी।'