/mayapuri/media/post_banners/72da7b60757a5dac40299be7eb7144ea54948c07975520c956c78affb134c443.jpg)
रेप का दोषी करार दिए जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा के ढोंगी प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले उन्हें 20 साल की जेल हुई उसके बाद खबर आई। कि उनकी सारी संम्पत्ति ज़ब्त कर ली गई। इतना ही नहीं अब तो मीडिया में आई खबरों की मानें तो रेप का आरोप लगने के बाद 'इंडियन फिल्म एंड डायरेक्टर एसोसिएशन' ने भी राम रहीम का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इतना ही नहीं 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' ने भी उनका वर्क परमिट खत्म कर दिया है। बता दें इससे पहले खबर आई थी कि 20 साल की कैद होने के बाद उनके ट्विटर अकाउंट को भी टेंपररी बंद कर दिया गया है। हालांकि विदेश में राम रहीम का अकाउंट अभी भी एक्टिव है। ट्विटर ने राम रहीम का अकाउंट सस्पेंड या डिलीट नहीं किया है, लेकिन ट्विटर ने अपनी पॉलिसी के तहत राम रहीम के अकाउंट को भारत में बंद कर दिया है। इन सब बातों से बताया जा रहा है कि राम रहीम पागलों कि तरह हरकतें कर रहे हैं। वो जेल में पूरी रात घूमते रहते हैं। जिसका खुलासा रोहतक जेल में पेशी के लिए बाहर आए एक कैदी ने किया। इस दौरान उसने अपने वकील को बताया कि 26 अगस्त को राम रहीम को जेल में लाने पर जेल प्रशासन ने एक बैरक खाली करा दिया। उस बैरक में रह रहे 13 कैदियों को दूसरे बैरक में भेज दिया। जहाँ 50 वर्षीय राम रहीम ने अब तक कुछ खाया नहीं है। वह सिर्फ पानी और दूध ही पी रहे हैं। राम रहीम को फर्श पर मछरों के बीच सोने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जिसकी वजह से वो चिल्लाता रहता है और और लोग उससे परेशान होते रहते हैं। वैसे कहावत ऐसे ही नहीं बनी है जैसी करनी वैसी भरनी।