आइसोलेशन में प्रियंका-निक कैसे साथ में कर रहे हैं वर्कआउट, वीडियो में आप भी देखिए

author-image
By Sangya Singh
New Update
आइसोलेशन में प्रियंका-निक कैसे साथ में कर रहे हैं वर्कआउट, वीडियो में आप भी देखिए

आइसोलेशन में हर रोज कुछ नया कर रहे हैं प्रियंका-निक

कोरोनावायरस की वजह से देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। ऐसे में लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। इस दौरान बॉलीवुड स्टार्स ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। लेकिन, ये स्टार्स अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हुए सभी को लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच आइसोलेशन में प्रियंका-निक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये दोनों एक साथ वर्कआउट करते हुए दिख रहे हैं। आइसोलेशन में प्रियंका-निक का ये वीडियो उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है।

आइसोलेशन में प्रियंका-निक का वर्कआउट

आइसोलेशन में प्रियंका-निक को खुले आसमान के नीचे धूप में जिमवेयर पहने वर्कआउट करते देखा जा सकता है। वीडियो में प्रियंका ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं और निक जोनस भी ब्लैक टी-शर्ट के साथ डेनिम शॉर्ट में दिख रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो प्रियंका आखिरी बार फिल्म 'द स्काय इज पिंक' में नजर आई थीं। शोनाली बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में थे। इसके अलावा प्रियंका जल्दी ही 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में उनके साथ एक्टर राजकुमार राव भी अहम भूमिका में होंगे।

उपन्यास पर आधारित है 'द व्हाइट टाइगर'

'द व्हाइट टाइगर'  इसी नाम से लिखी गई अरविंद अडिगा की मैन बुकर प्राइज विजेता उपन्यास पर आधारित है। बता दें कि अडिगा के इस उपन्यास को साल 2008 में मैन बुकर प्राइज से सम्मानित किया गया था। मुकुल देओरा के साथ नेटफिल्क्स द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।

फैंस से लगातार जुड़े हैं प्रियंका-निक

आपको बता दें, कि प्रियंका चोपड़ा इस समय अपने ससुराल अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में हैं। आइसोलेशन में प्रियंका-निक लगातार सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के साथ जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान का सर्कस दोबारा देख सकेंगे फैंस, आज से दूरदर्शन पर टेलिकास्ट होगा शो

Latest Stories