/mayapuri/media/post_banners/8642d3160481fe48d76f4c6cd83e2f42642770d8270eb250b619a743f831f985.jpg)
31 साल बाद सलमान खान ने क्यों शेयर किया मैंने प्यार किया का ये सीन ?
कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे से लोगों को बचाने के लिए पीएम मदी ने देशभर में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसे में घर बैठे लोग काफी बोर हो रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी हम सबकी तरह ही अपने घरों में बंद हैं। लेकिन ऐसे में वो अपने फैंस का एंटरटेनमेंट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स हर रोज नए-नए वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करके अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। सलमान खान भी लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और हर रोज कोई नया वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपनी फिल्म मैंने प्यार किया का एक वीडियो शेयर किया है।
किसिंग सीन के किया रिक्रिएट
सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। दरअसल, सलमान खान ने मैंने प्यार किया फिल्म के एक किसिंग सीन की एक क्लिप शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा है कि अगर आज यानी दुनियाभर में कोरोनावायरस के बढ़ते कहर के बीच ये फिल्म बनती तो कैसी होगी। इस वीडियो को देखकर कुछ लोग इस बात का भी अंदाज़ा लगा रहा हैं कि शायद सलमान खान मैंने प्यार किया का रीमेक बनाने की ओर इशारा कर रहे हैं।
दोबारा बनेगी तो कैसी होगी फिल्म ?
आपको बता दें, कि 1989 में रिलीज हुई ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ भाग्यश्री अहम भूमिका में नज़र आईं थीं और दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया था। बात करें, सलमान खान के वीडियो कि तो इस वीडियो में वो लिप्सिटिक के निशान को सैनेटाइजर से साफ करते हुए नज़र आ रहे हैं। जिसे देखकर लग रहा है कि सलमान लोगों को कोरोना वायरस के खतरे से बचने की सलाह दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- फार्म हाउस पर फंसे सलमान खान खा रहे हैं घोड़े की घास, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल