New Update
/mayapuri/media/post_banners/f2a66915bdd216cf2e5f77f7d754f23cd9d592a61f6af152742434cb0f3fe10b.jpeg)
Cristiano Ronaldo ने इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया है। रोनाल्डो सिर्फ एक फुटबॉलर नहीं हैं, वह वास्तव में एक ग्लोबल आइकन हैं। इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोवर्स तक भी पहुँचने वाले वो पहले इंसान थे।
इस हफ्ते की शुरुआत में, पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरोपीय चैंपियनशिप का इतिहास बनाया। वह हंगरी के खिलाफ शुरुआती यूरो 2020 मैच में अपने रिकॉर्ड 10 वें और 11 वें फाइनल गोल के बाद समर टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर बने।
रोनाल्डो, जो मंगलवार को अपना रिकॉर्ड पांचवीं यूरोपीय चैंपियनशिप खेल रहे थे, उन्होंने यूरो की टॉप स्कोरर लिस्ट में फ्रांस के मिशेल प्लाटिनी द्वारा निर्धारित नौ गोल के स्कोर को पीछे छोड़ दिया।
Latest Stories