Advertisment

भारत मे बना गौरवशाली विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर वाला सांस्कृतिक कला केंद्र

author-image
By Sharad Rai
New Update
भारत मे बना गौरवशाली विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर वाला सांस्कृतिक कला केंद्र

कला के नाम पर हमारे यहां प्राचीन काल से धरोहरें बहुत हैं लेकिन जहां प्रस्तुत किया जाए वैसी कोई उच्च स्तरीय स्थान की व्यवस्था नहीं रही है। उसी कमी को पूरा करने के लिए एक गौरवशाली विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर वाला कला केंद्र मुम्बई के बीकेसी में निर्मित किया जा रहा है। रिलॉयन्स उद्योग समूह द्वारा निर्मित इस कला केंद्र को नाम दिया गया है- "नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर" (Neeta mukesh ambani cultural centre : NMACC).

Advertisment

इस सेंटर की निर्मात्री हैं श्रीमती नीता मुकेश अंबानी जो रिलॉयन्स समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी की पत्नी हैं। नीता अंबानी  द्वारा बनाए गए इस गौरवशाली कला केंद्र का उदघाटन गत दिनों तीन दिवसीय आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ है।इस आयोजन में शामिल होने के लिए फ़िल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे उपस्थित थे, क्रिकेटर्स उपस्थित थे और राजनयिक पधारे थे.

  NMACC एक बड़ा विस्तारित कला केंद्र है जिसकी एरिया 16000 वर्ग फ़ीट में है जो चार मंजिला है। इसे और विस्तृत किए जाने की योजना के अंतर्गत कार्य चल रहा है। इस कला केंद्र में परफार्मिंग आर्ट्स के लिए  3 थियेटर हैं ग्रेंड थियेटर, द स्टूडियो थिएटर और द क्यूब।इसमे 2000 लोगों को बैठने की व्यवस्था है।  एक्जीविशन के बड़े स्पेस में कला पारखियों के लिए बहुत कुछ अनुभव करने के लिए निर्मित व्यवस्था है।सब कटिंग ईज टेक्नोलॉजी का स्वरूप है जहां स्क्रीनिंग, कनवरसेशन, प्रोग्रामिंग या इंटरनेशनल प्रोडक्शन की पूरी व्यवस्था  मिलेगी। भारतीय और अंतराष्ट्रीय कलाकारों को स्पॉट लाइट देने के लिए चार मंजिला फ्लोर पर आर्ट हाउस बनाने की प्लानिंग पर कार्य जारी है। यह एक ऐसा कला केंद्र है जहां परफ़र्मरस, विजिटर्स के साथ साथ ड्रीमर और क्रिएटर्स के लिए वर्ल्ड क्लास इंफ्रा स्ट्रक्चर  के साथ एक सुखद स्थान उपलब्ध है.

नीता मुकेश अंबानी की यह सोच बहुत पहले से रही है कि वे कला तथा कलाकारों के लिए एक वर्ल्ड क्लास का स्थान बनाएं।उनके बचपन का सपना अब साकार रूप ले सका है। जब वह छः साल की थी तभी से उनके अंदर कलात्मक रुचि विकसित हुई देखी गयी थी। छोटी सी बच्ची नीता दलाल (शादी से पहले का नाम) भारत नाट्यम सीखने लगी थी।उम्र के साथ उनमें कला का रुझान थमा नहीं। आज जब वह भारत के सबसे बड़े उद्योग घराने  के मुखिया की पत्नी हैं और परिवार के व्यवसाय को नेतृत्व देती हैं, उनमें सांस्कृतिक कला केंद्र बनाने की सोच बरकरार है। उनका फिलॉन्थरोपिस्ट रूप सामने है।

नीता अंबानी रिलॉयन्स फाउंडेशन की चेयर परसन और फाउंडर हैं। वह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल और रिलॉयन्स इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर हैं। वह अंतराष्ट्रीय ओलंपिक संघ की पहली भारतीय महिला सदस्य हैं। मुम्बई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज की को चेयर पर्सन हैं। फोर्ब्स की पत्रिका में तथा इंडिया टुडे के सर्वे में एशिया की 50 मोस्ट इंफ्लुएंसीएल बिजनेस वुमन में उनका नाम शुमार है।मुम्बई के नरसी मोनजी कालेज की छात्रा और बाद में  टीचिंग व्यवसाय का चुनाव करने वाली नीता अंबानी की कला प्रियता का प्रमाण यह है कि अपने द्वारा बनाए गए कल्चरल सेंटर के उदघाटन के मौके पर वह हर मेहमान को अटेंड करने के साथ भारत नाट्यम नृत्य पेश करने से खुद को रोक नहीं पायी।'राम सिया राम सिया राम जय जय राम' पर उन्होंने  नृत्य पेश करके सबको हैरान कर दिया। आयोजन के दूसरे दिन भी उन्होंने आलिया भट्ट, रणवीर कपूर, दीपिका पादुकोण के साथ एक फिल्मी गीत 'वो लड़का आंख मारे' पर डांस स्टेप दिया था।

NMACC- नीता मुकेश अम्बानी कल्चरल सेंटर के आरम्भ समारोह में शिरकत करने जैसे  फिल्म उद्योग के सारे सितारे उमड़ पड़े थे। रजनी कांत चेन्नई से सिर्फ यही आयोजन अटेंड करने पत्नी के साथ आए थे। शाहरुख खान का पूरा परिवार वहां था। नीता अंबानी की बहन ने शाहरुख खान के बच्चों आर्यन और सुहाना को तथा सचिन तेंदुलकर की बेटी को पढ़ाया हुआ है। सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ पहुंचे थे। सलमान खान वहां शाहरुख  खान की पत्नी गौरी और बावच्चों के साथ  बड़े स्नेह के साथ फोटो पोज दे रहे थे। आज की हॉट हीरोइन दीपिका पादुकोण अपने स्टार पति रणवीर सिंह के साथ चिपक कर चलती आयी थी , तो हृतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद को लेकर पोज दे रहे थे। रेखा, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, अदिति राव हैदरी वहां उपस्थित थे।प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकन पति निक जोनास के साथ आयी थी। ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ आयी थी। अमिताभ बच्चन अस्वस्थ हैं नहीं तो जरूर पहुंचे होते, ऐसा  कहा जा रहा था। नव विवाहित जोड़े सिद्धार्थ कियारा भी थे वहां। कियारा आडवाणी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी पिरामल ने बचपन से साथ मे पढ़ाई किया है। दोनो दोस्त हैं। इसीलिए कियारा की शादी अटेंड करने ईशा जयपुर गयी हुई थीं। आमिर खान जो सामान्यतः किसी आयोजन में जाने से दूर रहते हैं, वे NMACC के उदघाटन में शामिल होने आगए थे। स्पाइडरमैन स्टार टॉम हॉलैंड भी वहां आए हुए मेहमान थे। राजनीति के कई मशहूर चेहरे वहां देखे जा सकते थे जिनमें महारास्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी अमृता के साथ आए थे। अमृता फडणवीस कलाकार हैं, गायिका हैं और नीता अंबानी की फ्रेंड हैं। पूर्व मुख्य मंत्री (महाराष्ट्र) उद्धव ठाकरे भी पत्नी और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ शुभ कामना देने आनेवालों में थे। धर्म क्षेत्र से सद्गुगुरु जग्गी वासुदेव महाराज वहां पधारे थे। सचमुच यह कला के उत्सव का मौका था जहां प्रेस मीडिया के लिए हूज- हु का समय था।        

  नीता मुकेश अम्बानी सांस्कृतिक  केंद्र की जरूरत लम्बे समय से महसूस की जा रही थी। जब विदेश से कोई कलाकारों का ट्रूप आता था, हमारे सामने एक व्यवस्थित इंफरा स्ट्रक्चर वाले स्पेशियस जगह की जरूरत रहती थी। NMACC उसी अभाव की पूर्ति करने की क्षमता के साथ बनाया गया कला केंद्र है। उम्मीद है ऐसे गौरवशाली कल्चरल सेंटर देश के दूसरे शहरों में भी बनेंगे जो कलाकारों के मान को बढ़ाने के साथ देश का सम्मान बढ़ाएंगे।

Advertisment
Latest Stories