Dadasaheb Phalke Awards 2023: Alia Bhatt को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

author-image
By Asna Zaidi
New Update
Dada Saheb Phalke Awards 2023

Dadasaheb Phalke Awards 2023: दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 (Dadasaheb Phalke Awards 2023) का आयोजन सोमवार 20 फरवरी को मुंबई में किया गया. इस इवेंट में बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए. इस अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. बॉलीवुड एक्टर और आलिया के पति रणबीर कपूर ने बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता है.

आलिया और रणबीर को मिला ये अवार्ड

https://www.instagram.com/p/Co6Ebbyydqa/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें इस साल के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार समारोह में काफी संख्या में लोग शामिल हुए. इस मौके पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनके रोल और सिनेमा में उनके योगदान के लिए यह अवॉर्ड दिया गया. दूसरी ओर, बॉलीवुड अभिनेता और आलिया के पति रणबीर कपूर ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में शिव की भूमिका के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता, लेकिन रणबीर समारोह में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वह अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग से बाहर थे, इसलिए आलिया ने रणबीर की ओर से बेस्ट एक्टर अवॉर्डस्वीकार किया.

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड समारोह में शामिल हुए 'ये' सेलेब्रिटीज

https://www.instagram.com/p/Co5IsEzs_wG/?utm_source=ig_web_copy_link

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए. इसमें आलिया भट्ट, रेखा, वरुण धवन, अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री, ऋषभ शेट्टी, रोनित रॉय, श्रेयस तलपड़े, आर बाल्की आदि शामिल थे.

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 अवॉर्ड की विनर लिस्ट यहां देखें (Dadasaheb Phalke Awards 2023 Winner List Here)

Best Film – The Kashmir Files

Film Of The Year – RRR

Best Actor – Ranbir Kapoor (Brahmastra Part One: Shiva)

Best Actress – Alia Bhatt (Gangubhai Khatiawadi)

Critics Best Actor – Varun Dhawan (Bhediya)

Critics Best Actress – Vidya Balan (Jalsa)

Best Director – R Balki (Chup)

Best Cinematographer – PS Vinod (Vikram Vedha)

Most Promising Actor – Rishab Shetty (Kantara)

Best Actor In A Supporting Role – Manish Paul (Jugjugg Jeeyo)

Best Playback Singer (Male) – Sachet Tandon (Maiyya Mainu – Jersey)

Best Playback Singer (Female) – Neeti Mohan (Meri Jaan – Gangubhai Khatiawadi)

Best Web Series – Rudra: The Edge Of Darkness (Hindi)

Most Versatile Actor – Anupam Kher (The Kashmir Files)

Television Series Of The Year – Anupamaa

Best Actor In A Television Series – Zain Imam for Fanaa (Ishq Mein Marjawaan)

Best Actress In A Television Series – Tejasswi Prakash (Naagin)

Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2023 for Outstanding Contribution In The Film Industry: Rekha

Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2023 for Outstanding Contribution In The Music Industry: Hariharan

Latest Stories