देशभर में गुरु पर्व की धूम, इस मौके पर दलेर मेंहदी ने लॉन्च करा अपना नया एलबम्स

देशभर में गुरु पर्व की धूम, इस मौके पर दलेर मेंहदी ने लॉन्च करा अपना नया एलबम्स
New Update

आज यानी 19 नवंबर को देशभर में गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है। देशभर के लोगों में गुरु पर्व का उत्साह है। वहीं आज का दिन गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य के तौर पर मनाया जाता है। गुरु पर्व को प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। गुरु नानक देव जी सिख समुदाय के संस्थापक और पहले गुरु हैं। गुरु नानक देव जी का जन्म रावी नदी के तट पर बसे एक गांव तलवंडी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। तभी से कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है।

?s=21

वहीं गुरु पर्व के इस पावन अवसर पर दलेर मेहंदी ने 'हर-हर' नाम की एलबम लॉन्च की है। वहीं दलेर मेहंदी ने परिवार के साथ 'हर-हर' एलबम बनाकर गायन के माध्यम से आस्था प्रकट की है। बता दें कि, एल्बम में दलेर मेहंदी, उनकी पत्नी तरन मेहंदी के साथ उनकी 7 साल की बेटी रबाब ने भी गायन किया है। भक्ति में डूबे परिवार के लोग एक साथ मिलकर गुरुवाणी गाकर गुरु नानक पातशाह जी के गुरु पर्व को मना रहे हैं। वहीं तरन मेहंदी डी रिकार्ड्स की सीईओ होने के साथ आर्किटेक्ट, लेखिका और फिल्म निर्माता भी हैं।

इसी के साथ आज ही दलेर मेंहदी द्वारा गाए हुए शबद भी रिलीज हुए है, जिसका नाम है ‘देहो सजन असीसरीयां’। वहीं दलेर मेंहदी द्वारा गाए हुए ये शबद  वाकई काफी बेहतरीन है। जिसे काफी बार सुना भी जा चुका है। वहीं रिलीज होते साथ ही इन्हे लाखों की संख्या में लाईक्स आ गए है। वहीं आज गुरुपर्व के मौके पर दलेर मेहंदी ने इंस्टाग्राम पर सभी को गुरु नानक जयंती की बधाई दी है जो कि काफी पसंद की जा रही है। इसी के साथ तमाम बड़े सितारों ने फैंस को  गुरु नानक जयंती की बधाई दी है।

यहाँ देखे म्यूजिक वीडियो:

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को आज गुरुपर्व को मौके पर बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश को संबोधित करते हुए गुरु नानक जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दी है साथ ही पिछले साल बनाए गए तीनो कृषि कानूनों को वापिस ले लिया है।

  • मुस्कान मनचंदा
#Daler Mehndi #Singer Daler Mehndi #Daler Mehndi Guru Parv #Daler Mehndi launched new albums #Daler Mehndi launched new albums on the occasion of Guru Parv #Daler Mehndi launched new albums on this occasion #Guru Parv
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe