प्रियंका-निक की रिसेप्शन पार्टी में जमकर नाचे दीपिका-रणवीर सामने आया वीडियो

author-image
By Chhavi Sharma
प्रियंका-निक की रिसेप्शन पार्टी में जमकर नाचे दीपिका-रणवीर सामने आया वीडियो
New Update

मुंबई में आयोजित प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का वेडिंग रिसेप्शन काफी शानदार रहा। इस मौके पर बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई। साथ ही इस वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के नए मैरिड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी शामिल हुए।

हालांकि इन दोनों की मौजूदगी के चलते ज्यादातर लोगों की नज़ारे इन पर ही थी। दोनों ने न केवल इस पार्टी में शिरकत की बल्कि प्रियंका और निक के साथ जमकर डांस भी किया और पार्टी को खूब एन्जॉय किया।

इस मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी सुपरहिट फिल्म बाजीराव मस्तानी के सुपरहिट गाने ‘पिंगा पिंगा’ पर जमकर डांस भी किया। बतादे उनके इस डांस की वीडियो भी सामने आई है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा हैं।

वहीं एक वीडियो में रणवीर सिंह माइक हाथ में लेकर रैप करते हुए भी नजर आ रहे हैं और प्रियंका चोपड़ा उनका साथ देती हुई उनके रैप पर नाचती नजर आ रही हैं।

वहीं एक दूसरे वीडियो में प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अन्य प्रियंका चोपड़ा के सुपरहिट गाने ‘देसी गर्ल’ पर देसी अंदाज में ठुमकते नजर आ रहे हैं। प्रियंका के साथ निक भी जमकर पार्टी का आनंद उठाते हुए नाचते दिखे।

ख़ैर इन दिनों प्रियंका-निक और दीपिका-रणवीर अपनी शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

#Deepika Padokone #bollywood #Reception Party #ranveer singh #Nick Jonas #Priyanka Chopra
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe