ज्वैलरी, गहने नहीं इस खास चीज पर दीपिका-रणवीर ने खर्च किए 4 करोड़ रुपए

author-image
By Sangya Singh
New Update
ज्वैलरी, गहने नहीं इस खास चीज पर दीपिका-रणवीर ने खर्च किए 4 करोड़ रुपए

बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंधकर एक दूसरे के हो चुके हैं। वैसे तो इस न्यूली वेड कपल ने अपनी शादी की फोटो के लिए अपने फैंस को थोड़ा इंतजार जरूर करवाया लेकिन दोनों ने अपने वायदे के मुताबिक खुद ही अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके अपने फैंस को खुश भी कर दिया। दीपिका और रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दीपवीर किसी राजा-रानी से कम नहीं लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी प्यारी तस्वीरें बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रही हैं।

अगर बात की जाए इनकी शादी में होने वाले खर्चों की तो आपको बता दें, कि दीपिका-रणवीर ने अपनी शादी में ज्वैलरी, कपड़ों और सिक्योरिटी से भी ज्यादा खर्चा एक ऐसी खास चीज पर किया है, जिसके बारे में सुनकर आपके हैरान रह जाएंगे। जी हां, दीपिका और रणवीर ने सबसे ज्यादा पैसा शादी के लिए अरेंज की गई बोट पर खर्च किया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार केवल विला की बुकिंग के लिए दो करोड़ से ज्यादा खर्च हुए। तो वहीं, सिक्यूरिटी, स्पेशल भोज, डेकोरेशन के लिए तो कारीगरों को मुंहमांगी कीमत दी गई है। इतना ही नहीं, विंटेज बोट के लिए चार करोड़ रुपए खर्च किए। केवल खास सुविधाओं के लिए दोनों ने जमकर खर्च किया है।

दरअसल, इस शादी में इस्तेमाल की गई विंटेज वोट की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए बताई जा रही हैं। जो कि सिक्योरिटी में किए गए खर्च से कहीं ज्यादा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की सिक्योरिटी में 1 करोड़ रूपए खर्च किए हैं। विंटेज बोट के जरिए ही दीपिका- रणवीर को शादी वाली जगह पर ले जाया गया। इसके साथ ही दीपवीर अपनी शादी के लिए इटली में 1,73,25,000 खर्च कर रहे हैं। इस विले में एक दिन का किराया 8.5 लाख से 25 लाख रुपये है। इसके अलावा यहां पर डेकोरेशन के लिए वंदना मोहन को करोड़ों रुपए दिए गए हैं।

दीपिका सब्यासाची के आउटफिट और ज्वैलरी पहनकर कहर ढा रहीं हैं। दीपिका ने कोंकणी रिवाज से शादी करने के दौरान काजीवरम की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने काफी भारी हार पहना हुआ है और उसके साथ बाकी की ज्वैलरी कैरी की है। कोंकणी रिवाज के बाद सिंधी रस्म को निभाते हुए दीपिका और रणवीर ने आनंद करज विवाह किया। इस विवाह में दोनों ने लाल रंग का जोड़ा पहना हुआ था। दीपिका पंजाबी दुल्हन में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इसस लाल जोड़े में किसी लाल परी से कम नहीं लग रही हैं।

पादुकोण और भवनानी फैमली के चुनिंदा खास 40 मेहमान ही समारोह में शामिल हुए। खबरों के मुताबिक, शादी के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने घरवालों से आशीर्वाद लिया। दोस्तों और मेहमानों ने गले लगाकर उन्हें लंबी उम्र और खुशहाल जिंदगी की बधाईयां दीं। दीपिका के परिजन थोड़े भावुक नजर आए। दो दिन चलें इस समारोह के खत्म होने के बाद परिवार, मेहमान सहित दीपवीर भारत लौटने की तैयारी में हैं।

Latest Stories