Advertisment

दीपवीर ने शेयर की अपनी शादी की सभी रस्मों की तस्वीरें, देखिए मेंहदी से लेकर आनंद कारज़ तक Inside Pics

author-image
By Sangya Singh
New Update
दीपवीर ने शेयर की अपनी शादी की सभी रस्मों की तस्वीरें, देखिए मेंहदी से लेकर आनंद कारज़ तक Inside Pics

बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब पति-पत्नी बन गए हैं। शादी के दिन ही लोग उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शादी की तस्‍वीरों के इंतजार में फैन्‍स बेचैन हैं। शादी के दूसरे दिन दीपिका और रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की दो तस्वीरें शेयर की थीं। अब दीपिका-रणवीर इटली से वापस आ चुके हैं और दोनों आज रिसेप्शन के लिए दीपिका के घर बेंगलुरु पहुंच गए है। वहीं, आज बेंगलुरु पहुंचचे ही दीपवीर ने अपने फैन्‍स के लिए शादी की रस्मों की कुछ और तस्‍वीरें पोस्‍ट की हैं । जिनमें दोनों की शादी की मेहंदी और संगीत की रस्‍मों की झलक नजर आ रही है। इसके अलावा इन तस्वीरों में उनकी कोंकणी शादी और आनंद कारज़ की कुछ रस्मों की तस्वीरें भी नज़र आ रही हैं।

Advertisment

14 तारीख को कोंकणी रिवाज की शादी से पहले 13 तारीख को सगाई और संगीत की रस्‍म हुई थी। साथ ही दीपिका के हाथों पर रणवीर के नाम की मेहंदी भी रचाई गई थी। अब दोनों सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन्‍हीं रस्‍मों की तस्‍वीरें शेयर की हैं। रणवीर सिंह ने जो पिक्‍चर्स पोस्‍ट की हैं, उसमें दीपिका पादुकोण लाल जोड़े में मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं। इस दौरान दीपिका का लुक बेहद रॉयल लग रहा है।

दूसरी फोटो में दीपिका मेंहदी लगाए हुए डांस करती हुई दिख रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ नज़र आ रही है। इसके बाद जो फोटो है उसमें दीपिका रणवीर रोमांटिक पोज़ देते हुए नज़र आ रहे हैं। दोनों ही फोटो में बेहद खुश दिख रहे हैं। एक तस्‍वीर फैमिली के साथ भी है जिसमें दीपिका अपनी मां, बहन, सास और ननद के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि दीपिका की मां और बहन ने एक जैसे आउटफिट पहने हैं और रणवीर सिंह की मां और बहन ने एक जैसा आउटफिट पहना हुआ है। फोटो में सभी हंसते हुए एक साथ काफी खुश नज़र आ रहे हैं। दीपिका के हाथों में मेंहदी लगी हुई है।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टा अकाउंट पर जो दूसरा पोस्ट शेयर किया है, इस पोस्ट में उन्होंने कोंकणी रिवाज़ से हुई शादी की रस्मों की तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें पहली फोटो में रणवीर सिंह दीपिका की मांग में सिंदूर लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। दूसरी फोटो में रणवीर और दीपिका साइड पोज देते हुए नज़र आ रहे हैं। इस फोटो से तो आपकी नज़र ही नहीं हटेगी। तीसरी फोटो में दोनों चकरी पर कोई रस्म निभा रहे हैं। दोनों ही इस फोटो में बेहद मस्ती के मूड में नज़र आ रहे हैं।

चौथी फोटो में भी दीपिका और रणवीर शादी की कोई रस्म निभा रहे हैं। फोटो में दीपिका ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है और रणवीर सफेद रंग के धोती कुर्ते में नज़र आ रहे हैं। पांचवी फोटो में दीपिका, रणवीर सिंह को लड्डू खिलाते हुए नज़र आ रही हैं। सभी फोटोज़ में दोनों ही काफी मस्ती भरे अंदाज़ में अपनी शादी की सभी रस्मों को निभाते हुए नज़र आ रहे हैं और साथ तस्वीरों में दोनों के बाच केमेस्ट्री और रोमांस साफ नज़र आ रहा है।

इसके अलावा दीपिका ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर कई फोटोज़ शेयर की हैं। दीपिका ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें मेंहदी सेरेमनी के दौरान डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस दौरान साथ में उनके परिवार और रिश्तेदार भी मौजूद हैं। इसके अलावा एक फोटो में दीपिका, रणवीर के माथे पर तिलक करते हुए नज़र आ रही हैं।

कोंकणी शादी के बाद हुए सिंधी रिवाज़ से आनंद कारज़ की तस्वीरें भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शेयर की है। आनंद कारज़ की तस्वीरों में दोनों किसी राजा रानी से कम नहीं लग रहे हैं। आनंद कारज़ में रणवीर सिंह ने रेड कलर की शेरवानी और दीपिका ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था। दोनों ने कई सारे अलग-अलग पोज़ दिए हैं। आपको बता दें, कि 15 तारीख को इस कपल ने सिंधी रिवाज से शादी की थी। इसी दौरान आनंद कारज से भी दोनों ने शादी की थी।

लेकिन कुछ भी हो, इन ताजा तस्‍वीरों को देखकर तो लग रहा है कि बॉलीवुड के इस पावर कपल ने अपनी शादी को भरपूर एंजॉय किया है और हर चीज की बाकायदा पूरी प्लानिंग की थी। वहीं आउटफिट्स को लेकर भी ये शादी याद की जाएगी। वहीं पारंपरिक दुल्‍हन के रूप में दीपिका पादुकोण भी खूबसूरती की मिसाल बन गई हैं। साथ ही दोनों स्‍टार्स परिवार के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वैसे अब दीपवीर इंडिया वापस आ चुके हैं और मुंबई में रणवीर के घर पर दीपिका के गृह प्रवेश की रस्‍म हो चुकी है। 21 नवंबर को यह कपल बैंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन दे रहा है।

Advertisment
Latest Stories