/mayapuri/media/post_banners/30ff2d210111b572eb7b1ba80be5d0401ae4c5e98f4bdb3ba99d69132d86b96c.jpg)
बॉलीवुड के क्यूट लव बर्ड्स यानि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों एक साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सीक्रेट वेकेशन के लिए फ्लोरिडा गए थे और अब वो अपना वेकेशन खत्म करके वापस इंडिया लौट आए हैँ। दोनों साथ ही वापस लौटे और दोनों स्टार्स को मुंबई एयरपोर्ट पर एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले बड़े ही रोमांटिक अंदाज में देखा गया।
दीपिका का खास ख्याल रखते हैं रणवीर
दीपिका और रणवीर को मुंबई एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में देखा गया। दीपिका ने सफेद टॉप के साथ सफेद ट्रैक पैंट में पहनी थी, तो वहीं रणवीर टी-शर्ट के साथ काले रंग की ट्रैक पैंट में नजर आए। दोनों ही स्टार कैजुअल लुक में भी काफी स्टाइलिश और हॉट नजर आ रहे थे। रणवीर हमेशा से ही दीपिका का खास ख्याल रखते हैं और इस बार भी यही देखा गया।
हाथों में हाथ डाले नजर आए रणवीर-दीपिका
फ्लोरिडा में रणवीर और दीपिका को एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए मस्ती भरे अंदाज में देखा गया था। ठीक वैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पर भी रणवीर दीपिका का हाथ पकड़े हुए थे और दीपिका को उनकी कार तक ड्रॉप किया। इस बात से इतना तो साफ है कि रणवीर केयरिंग ब्वॉयफ्रेंड जरूर हैं।
रणवीर ने इशारों-इशारों में किया इजहार
आपको बता दें, रणवीर और दीपिका के अफेयर की खबरें साल 2013 से 'गोलियों की रासलीला रामलीला' फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही आने लगी थी। इन दोनों कपल ने कभी भी अपने रिश्ते की बात को कबूल नहीं किया लेकिन रणवीर इशारों-इशारों में अपने प्यार का इजहार मीडिया के सामने कई बार कर चुके हैं।
इस साल नवंबर में हो सकती है शादी
खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर इस साल नवंबर तक शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि सब कुछ फाइनल हो गया है। जानकारी के मुताबिक रणवीर और दीपिका ने शादी के लिए इटली की 'लेक कोमो' नाम की जगह को फिक्स किया है । यह जगह इटली के लोम्बार्डी में है।
इटली में में होगी शादी
शादी 10 नवंबर को होगी। दोनों के परिवार वाले शादी की तैयारियों में लगे हैं। यह जानकारी रणवीर और दीपिका के नजदीकी सूत्रों ने दी है । इस लेक के पास एक बेहद खूबसूरत विला है। यहीं पर शादी की सभी रस्मों को पूरा किया जाएगा । शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे।