/mayapuri/media/post_banners/ad8a5b867c80f5aac99db635a1c160cf0e760d31057500e4dccdd6a8868be30d.jpg)
बॉलीवुड के दो महान अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पिछले साल आज ही के दिन शादी की थी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की आज पहली एनिवर्सरी है। दोनों ने 14-15 नवंबर को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाजों से शादी की थी।
/mayapuri/media/post_attachments/ca2c58c1eea7f01c176b1dbfb095c6c008f0edd5be9bc00369194b002f454442.jpg)
अपनी पहली एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करने के लिए दोनों पहले तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर गए। और फिर आज सुबह ये कपल अपने परिवार के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे।
/mayapuri/media/post_attachments/aa0a1c0d17eed2870a66554066b2c5bc7e4a6e9f1b3c5fe0bfd635a01afd4062.jpg)
दोनों की गोल्डन टेंपल की तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दोनों ही एक साथ काफी अच्छे नजर आ रहे हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/abb222ca47803d2d356b290b2c003f73a58d1e9d15fc3701a5c4e6f8b7c96683.jpg)
इस दौरान दीपिका ने मरून कलर का चूड़ीदार कुर्ते पहना था। उन्होंने मांग में सिंदूर लगा रखा था और सिर पर दुपट्टा ओढ़ा था। वहीं रणवीर सिंह शाइनी पर्पल कलर के कुर्ते-पायजामे में नजर आए।
/mayapuri/media/post_attachments/7f586aa090e7d059213f293fceca22a37b6ff03f866e455720175032c0e1e1f7.jpg)
दोनों ने साथ गोल्डन टेंपल में मत्था टेका पुरे परिवार ने साथ दर्शन किये। बता दें कि वेंकटेश्वर मंदि में दर्शन करने के दौरान दीपिका ने रेड साड़ी और हैवी ज्वैलरी पहनी थी। ये कपल किसी नए-नवेले जोड़े की तरह ही दिख रहे थे।
/mayapuri/media/post_attachments/a708ed44980131e803674c50f32308b04257e47ad5ebfbb9fd62fea4e2d0d062.jpg)
लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। इटली में शादी करने के बाद दोनों ने भारत आकर अलग-अलग जगहों पर रिसेप्शन दिया था।
/mayapuri/media/post_attachments/f7f39967eb2e9988dacb2224df32d9b39e9489fbec5103abf5fb30bdca37eed3.jpg)
गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के चार्मिंग कपल्स में से एक माने जाते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करते रहते हैं। वहीं कई बार एक दूसरे की टांग खिचाईं भी करते नजर आते हैं।
यहाँ देखे गोल्डन टेंपल में दीपिका रणवीर की वीडियो
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>
'>Facebook, Twitter और
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)