Advertisment

दीपिका पादुकोण की फिल्म के लिए मुंबई में तैयार किया जाएगा पुराना लंदन

author-image
By Sangya Singh
New Update
दीपिका पादुकोण की फिल्म के लिए मुंबई में तैयार किया जाएगा पुराना लंदन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में फिल्म 83 की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में वो कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं, जबकि क्रिकेटर कपिल देव का किरदरा दीपिका के पति रणवीर सिंह निभा रहे हैं। शूटिंग के सिलसिले में पूरी टीम लंब समय से लंदन में थी, अब फिल्म के बाकी हिस्से की शूटिंग मुंबई में की जाएगी।

Advertisment

खबरों के मुताबिक, कुछ सालों में लंदन शहर काफी बदल गया है, जिस वजह से निर्माता वहां शूटिंग नहीं कर पाएंगे। अब मुंबई में ही 80 के दशक के लंदन शहर का सेट तैयार करवाया जाएगा। लंदन में क्रिकेट के सीन शूट हो चुके हैं, अब फिल्म की शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरु हो सकती है।

बता दें कि फिल्म 1983 में भारत के वर्ल्ड कप जीतने स्वर्णिम इतिहास पर बन रही है। इस जीत में क्रिकेटर कपिल देव ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, एम्मी विर्क, हार्डी संधु और चिराग पाटिल भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

Advertisment
Latest Stories