ऐश्वर्या के बाद दीपिका पादुकोण को मिला दुनिया की सबसे सुंदर महिला का खिताब

author-image
By Mayapuri Desk
ऐश्वर्या के बाद दीपिका पादुकोण को मिला दुनिया की सबसे सुंदर महिला का खिताब
New Update

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्य राय बच्चन को दुनिया की सबसे सुंदर महिला का खिताब दिया गया है। लेकिन अब यह खिताब किसी और दिया गया जी हाँ ऐश्वर्य नही बल्कि दीपिका पादुकोण को यह खिताब दिया गया है। बॉलीवुड से दीपिका पादुकोण को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में सबसे ऊपर का स्थान मिला है।

ऐश्वर्या के बाद दीपिका पादुकोण को मिला दुनिया की सबसे सुंदर महिला का खिताब

सुंदरता की परिभाषा देते हुए, ऑब्जर्वर डॉन ने लिखा, दुनिया की सुंदर महिलाओं ने अपने काम और अन्य गुणों के माध्यम से एक जादुई इतिहास रच दिया है। उन्होंने आगे लिखा, किसी व्यक्ति की शारीरिक विशेषताओं की तुलना में सुंदरता के लिए निश्चित रूप से अधिक है। यह कुछ ऐसा है जो आत्मा के भीतर से आता है। यह वह प्रकाश है जो व्यक्तित्व के माध्यम से चमकता है।

ऐश्वर्या के बाद दीपिका पादुकोण को मिला दुनिया की सबसे सुंदर महिला का खिताब

आपको बता दें की दीपिका बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी अन्य फिल्मों में शानदार काम कर चुकी है। वही दीपिका ने साल 2017 में हॉलीवुड फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज' में वीन डीजल में काम किया था। दीपिका पादुकोण के साथ-साथ स्कारलेट जॉनसन, एंजेलिना जोली, ब्लेक लाइवली, हाले बेरी, बेयोंसे, एम्मा वॉटसन जैसे अन्य नाम भी इस सूची में शामिल हैं। आपको बता दें की दीपिका जल्द एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अगरवाल की बायोपिक फिल्म छपाक में नजर आयेंगी

#Aishwarya rai Bachchan #Most Beautiful Woman in the world #Deepika Padukone
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe