/mayapuri/media/post_banners/9f31ed92c1b081c0912602958d2ac9774d4269e5ad5a7afffe3ef7b0aacb9de6.jpg)
बॉलीवुड ऐक्टर रणवीर सिंह की लेडी लव यानि बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बारे में तो सभी जानते हैं कि स्टाइल और ट्रेंड में वो किसी को फॉलो नहीं करती। दीपिका का ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल अपने आपमें इतना बेमिसाल होता है कि लोग उनको कॉपी करते हैं। इतना ही नहीं, दीपिका के बारे में ज्यादातर लोगों को ये बात भी जरूर पता होगी कि उनको व्हाइट कलर कितना पसंद है। वह अक्सर किसी न किसी मौके पर व्हाइट कलर के आउटफिट्स में नजर आ जाती है।/mayapuri/media/post_attachments/94536985f106622ffd130e5be61d99275686c67e14e61e85ea6e20cc602e93ce.jpg)
कभी दीपिका व्हाइट कलर की साड़ी, कभी गाउन तो कभी आउटिंग में व्हाइट टी-शर्ट और कुर्ते में नजर आ जाती हैं। हाल में ही आई दीपिका की इस फोटो को देखकर तो आप भी समझ जाएंगे की व्हाइट कलर उन्हें कितना पसंद है। जी हां, एक बार फिर दीपिका व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा में एयरपोर्ट पर नजर आईं हैं। दीपिका हर बार की तरह इस बार भी सिंपल और सादगी भरे अंदाज में ही नजर आईं। इस फोटो में आप खुद देखिए दीपिका ने ओवरसाइज कुर्ते के साथ व्हाइट कलर का पैंट पहना हुआ था।/mayapuri/media/post_attachments/de4de068e4a36b248ec5b5fe2ac6a9be738d206ee85d9c7a3176112e01c2bded.jpg)
वहीं हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बन बनाया हुआ था। इसके साथ ही दीपिका ने ब्लैक सनग्लासेज के साथ ब्राउन कलर का बैग कैरी किया हुआ था। इन सबके साथ ही अपनी प्यारी सी स्माइल से उन्होंने हर किसी का दिल जीता लिया। दीपिका इस सफेद कुर्ते में जितनी सिंपल लग रही हैं, उनका लुक उतना ही सादगी भरा लग रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी वो बेहद ग्लैमरस लग रही थीं।
अगर आप भी हैं दीपिका की फैन और आप भी उनकी तरह सिंपल और ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, अगर आपको भी दीपिका का ये व्हाइट कुर्ता पसंद आ गया है, तो आप भी घर बैठे ही इस कुर्ते को ऑनलाइन खरीद सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको थोड़ी ज्यादा कीमत देनी पड़ेगी। आपको बता दें, कि दीपिका का ये कुर्ता GoodEarth ब्रांड का है और इस कॉटन कुर्ते की कीमत करीब 7500 रुपए है।/mayapuri/media/post_attachments/532aead2f3011cab7d5be2e7bc0c78df0b99e5f2fd9909777b7204bc8c8fb48a.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/21/cover-2668-2025-11-21-20-03-34.jpg)