सफेद कुर्ते में एयरपोर्ट पर ग्लैमरस लुक में नजर आईं दीपिका, आप भी Online खरीद सकते हैं ये कुर्ता

author-image
By Sangya Singh
सफेद कुर्ते में एयरपोर्ट पर ग्लैमरस लुक में नजर आईं दीपिका, आप भी Online खरीद सकते हैं ये कुर्ता
New Update

बॉलीवुड ऐक्टर रणवीर सिंह की लेडी लव यानि बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बारे में तो सभी जानते हैं कि स्टाइल और ट्रेंड में वो किसी को फॉलो नहीं करती। दीपिका का ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल अपने आपमें इतना बेमिसाल होता है कि लोग उनको कॉपी करते हैं। इतना ही नहीं, दीपिका के बारे में ज्यादातर लोगों को ये बात भी जरूर पता होगी कि उनको व्हाइट कलर कितना पसंद है। वह अक्सर किसी न किसी मौके पर व्हाइट कलर के आउटफिट्स में नजर आ जाती है।Deepika Padukone

कभी दीपिका व्हाइट कलर की साड़ी, कभी गाउन तो कभी आउटिंग में व्हाइट टी-शर्ट और कुर्ते में नजर आ जाती हैं। हाल में ही आई दीपिका की इस फोटो को देखकर तो आप भी समझ जाएंगे की व्हाइट कलर उन्हें कितना पसंद है। जी हां, एक बार फिर दीपिका व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा में एयरपोर्ट पर नजर आईं हैं। दीपिका हर बार की तरह इस बार भी सिंपल और सादगी भरे अंदाज में ही नजर आईं। इस फोटो में आप खुद देखिए दीपिका ने ओवरसाइज कुर्ते के साथ व्हाइट कलर का पैंट पहना हुआ था।publive-image

वहीं हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बन बनाया हुआ था। इसके साथ ही दीपिका ने ब्लैक सनग्लासेज के साथ ब्राउन कलर का बैग कैरी किया हुआ था। इन सबके साथ ही अपनी प्यारी सी स्माइल से उन्होंने हर किसी का दिल जीता लिया। दीपिका इस सफेद कुर्ते में जितनी सिंपल लग रही हैं, उनका लुक उतना ही सादगी भरा लग रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी वो बेहद ग्लैमरस लग रही थीं।

अगर आप भी हैं दीपिका की फैन और आप भी उनकी तरह सिंपल और ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, अगर आपको भी दीपिका का ये व्हाइट कुर्ता पसंद आ गया है, तो आप भी घर बैठे ही इस कुर्ते को ऑनलाइन खरीद सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको थोड़ी ज्यादा कीमत देनी पड़ेगी। आपको बता दें, कि दीपिका का ये कुर्ता GoodEarth ब्रांड का है और इस कॉटन कुर्ते की कीमत करीब 7500 रुपए है।publive-image

#bollywood #Deepika Padukone #Airport #Deepika Padukone Kurta
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe