मुंबई रिसेप्शन में दीपिका को यूं किस करते नजर आए रणवीर सिंह, देखें वीडियो

author-image
By Sangya Singh
मुंबई रिसेप्शन में दीपिका को यूं किस करते नजर आए रणवीर सिंह, देखें वीडियो
New Update

28 नवंबर यानि बुधवार को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का तीसरा वेडिंग रिसेप्शन रखा गया। इस रिसेप्शन पार्टी में रणवीर-दीपिका ने अपने करीबी दोस्तों, फैमिली मेंबर्स और कुछ खास मीडिया पर्सन को इनवाइट किया था। पार्टी में दीपिका-रणवीर ने बेहद शाही अंदाज में एंट्री की। यहां दोनों के परिवार वाले भी साथ में नजर आए।

पार्टी में रणवीर-दीपिका व्हाइट और गोल्डन कलर के मैचिंग आउटफिट पहने हुए बेहद शानदार लग रहे थे। यहां दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे। दोनों के चेबहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में सबसे पहले रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी नजर आईं। पिछली पार्टी की तरह इस पार्टी में भी उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था। ये ड्रेस रोहित बल ने डिजाइन किया था।

इसी बीच रिसेप्शन वेन्यू की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें बेहद खूबसूरत डेकोरेशन देखने को मिला। आपको बता दें, दोनों की शादी 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी।

शादी के बाद दीपिका के पैरेंट्स ने बेंगलुरू में अपने करीबी रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन पार्टी दी थी। जिसमें खेल जगत, बिजनेसमैन और टॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। दोनों की शादी कोंकणी और सिंधी रिति-रिवाज़ों से हुई थी।

#ranveer singh #Deepika Padukone #DeepVeer #Deepika Ranveer Reception #Deepika Ranveer Wedding
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe