दीपिका ने रिजेक्ट किया आमिर का ऑफर, ‘महाभारत’ में नहीं बनेंगी द्रौपदी !

author-image
By Sangya Singh
New Update
दीपिका ने रिजेक्ट किया आमिर का ऑफर, ‘महाभारत’ में नहीं बनेंगी द्रौपदी !

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने काफी समय पहले से ही अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत को बनाने का ऐलान कर दिया था। वहीं, अब खबर है कि वे महाभारत पर एक वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। इस सीरीज में दीपिका के भी काम करने की खबरें थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्होंने इसमें काम करने से इनकार कर दिया है।

खबरों के मुताबिक, हाल ही में दीपिका को आमिर खान के घर पर देखा गया। ऐसा माना जा रहा था की वे आमिर के नए प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगी। खबर थी कि दीपिका महाभारत में काम करेंगी और द्रौपदी का अहम किरदार निभाएंगी। लेकिन उन्होंने इस वेब सीरीज में काम करने से इनकार कर दिया।

आपको बता दें, कि दीपिका और आमिर खान ने कभी भी साथ काम नहीं किया है। दोनों के फैंस को ये खबर थोड़ी मायूस जरूर कर सकती है। आमिर इस वेब सीरीज को 8 भागों में लाने की योजना में हैं। इसके हर सीजन को अलग-अलग निर्देशकों द्वारा निर्देशित किया जाएगा।

वहीं, दीपिका की बात करें तो नवंबर, 2018 में उन्होंने रणवीर सिंह से शादी की। उनका अगला प्रोजेक्ट, मेघना गुलजार की एक फिल्म है। वे इस फिल्म में प्रोड्यूसर की भूमिका में भी नजर आएंगी। फिल्म की कहानी एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है। साल 2019 मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।

Latest Stories