सलमान खान और दीपिका पादुकोण का है बॉलीवुड पर राज !

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
सलमान खान और दीपिका पादुकोण का है बॉलीवुड पर राज !

2017-2018 में दीपिका पादुकोण और सलमान खान का ही डिजिटल दूनिया पर राज रहा हैं। स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के अनुसार, सितंबर 2017 से सितंबर 2018 इस एक साल में डिजिटल न्यूज चार्ट पर सबसे ज्यादा सलमान ‘भाई’ और ‘रानी पद्मावती’ दीपिका पादुकोण ही अव्वल स्थान पर रहें।  publive-image

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा जारी किए गए वार्षिक चार्ट में 52 सप्ताह में सलमान पहले स्थान पर हैं, जबकि किंग खान शाहरुख दूसरे स्थान पर अमिताभ बच्चन तीसरे स्थान पर हैं, चौथे स्थान पर अक्षय कुमार और रणवीर सिंह पांचवें स्थान पर हैं। इस बीच 52 सप्ताह में दीपिका पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर प्रियंका चोपड़ा, तो तीसरे स्थान पर सोनम कपूर, चौथे स्थान पर आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा पांचवें स्थान पर हैं।publive-image

यह आंकडे अमेरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गये हैं। स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्विनी कौल कहते हैं, 'आंकड़ों के मुताबिक, 52 सप्ताह तक, दीपिका लोकप्रियता में बनी रहने की वजह हैं, उनकी फिल्म पद्मावत और उनकी शादी के बारे में उड़ रहीं खबरें। वही, बिग बॉस, टाइगर जिंदा है, रेस 3,  और भारत अपनी इन फिल्मों की वजह से, सलमान खान लोकप्रियता के शिखर पर बने रहें। पिछले 52 हफ्तों में सलमान खान और दीपिका पादुकोण ने डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म पर मजबूत पकड़ बनाए रखी।  '

अश्वनी कौल बताते हैं, 'हमने यह डेटा 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 600 न्यूज स्त्रोतों से इक्ठ्ठा किया हैं। पूरे एक हफ्ते में मीडिया में उपलब्ध डेटा के अनुसार यह आंकडे सामने आते है।'