दीपिका पादुकोण ने किया भाभी बोलने से मना, मीडिया के सामने बनाया मुंह

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
दीपिका पादुकोण ने किया भाभी बोलने से मना, मीडिया के सामने बनाया मुंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में है। दीपिका ने हाल ही में एक्टर रणवीर सिंह से शादी की है। दोनों की शादी के जश्न लगातार जारी ही है। इटली में शादी करने के बाद बेंगलुरू और मुंबई में दीपवीर ने दो शानदार रिसेप्शन पार्टी दी है।

हाल ही में मुंबई में तीसरा रिसेप्शन रखा गया। जिसमें बॉलीवुड से लेकर कई मशहूर हस्तियां शामिल हुए। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। रिसेप्शन में दीपिका ने ज़ुहैर मुराद की डिजाइन की हुई रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। जिसमें वह बेहद हॉट लग रही थी। वहीं रणवीर ने रोहित गांधी और राहुल खन्ना का डिजाइन किया हुआ ब्लैक कलर का फॉर्मल सूट पहना हुआ था जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने इस दौरान अपनी मीडिया के सामने खूब तस्वीरें भी खिचवाई।

इन तस्वीरों के अलावा दीपिका का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिसेप्शन में पहुंची मीडिया दीपिका को भीभी कहकर बुलाता दिख रहे हैं। जिसके बाद दीपिका ने मीडियो को देखकर पहले तो मुंह बनाया और भाभी बुलाने से मना किया। इसके बाद दीपिका और रणवीर ने मीडिया के साथ कुछ तस्वीरें खिचवाईं और मीडिया को धन्यावाद भी किया।

Latest Stories