दीपिका पादुकोण के इस पासपोर्ट कवर की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

author-image
By Sangya Singh
New Update
दीपिका पादुकोण के इस पासपोर्ट कवर की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

मेट गाला 2019 में अपने खूबसूरती और अपने लुक से लोगों का दिल जीतने के बाद बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दीपिका अब कांस फिल्म फेस्टिवल में अपना जादू बिखेर रही हैं। दीपिका पादुकोण का कांस लुक भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कांस में दीपिका लंबे ट्रेंच और ब्लैक एंड व्हाइट लुक वाले ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ड्रेस के साथ दीपिका की पोनी टेल और उनका काजल और लिपस्टिक भी उनको कॉम्पलिमेंट कर रहा है। लेकिन, इन दिनों दीपिका के लुक से ज्यादा उनकी एक और चीज है, जो चर्चा में छाई है।

दरअसल, रेड कार्पेट लुक से पहले दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ट्रैवेल डीटेल्स की फोटो शेयर करने के साथ ही अपने पासपोर्ट कवर की फोटो भी पोस्ट की है। दीपिका का यही पासपोर्ट कवर अब सुर्खियों में छाया हुआ है। आपको बता दें कि ये कोई मामूली कवर नहीं है, दीपिका का ये पासपोर्ट कवर Grenelle कंपनी का डिजाइनर पासपोर्ट कवर है। जिसकी कीमत लगभग 675 अमेरिकी डॉलर यानी 47,307 रुपए है।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो दीपिका इन दिनों मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभा रही हैं, जिसमें उनके कैरेक्टर का नाम मालती होगा। इस फिल्म से दीपिका प्रोडेक्शन में भी डेब्यू कर रही हैं। फिल्म छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

Latest Stories