/mayapuri/media/post_banners/cd30f83fe0e0efcd9284928a9c2aba0fd762dabe031f2f9d6d607cdab3101055.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी शादी की अफवाहों को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। उनके फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में दीपिका शॉपिंग करती नजर आईं। वह अपनी मां उज्जला पादुकोण के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित ज्वैलरी शॉप पर नजर आईं। उस दौरान दीपिका सिंपल सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और वहीं उनकी मां उन्हीं के साथ व्हाइट कलर के सूट में नजर आईं। खबरों कि मानें, तो ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका अपनी शादी के लिए ज्वैलरी खरीद रही हैं। /mayapuri/media/post_attachments/3318c4cbace14e4926b53ece7bf8558583426f5ad192495d63d6a4a0b1259a8a.jpg)
बता दें, कि दोनों इसी साल 18-20 नवंबर को मुंबई में शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन इस बारे में दीपिका और रणवीर ने खुलकर कुछ नहीं बताया है। वैसे तो दोनों एक-दूसरे के परिवार से भी मिलने आते जाते रहते हैं। /mayapuri/media/post_attachments/a0e79630de297b12d5cecc44b7e8daec83ed3d79d10d7e1846803afd176adbaf.jpg)
खबरों के मुताबिक, शादी में दोनों परिवारों के सिर्फ करीबियों को ही बुलाया जाएगा और मीडिया को भी इससे दूर रखा जाएगा। और ऐसा भी कहा जा रहा है कि दीपिका अपनी शादी की वजह से कोई फिल्म साइन नहीं कर रही हैं। अगर रणवीर की बात करें तो उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग शुरू कर दी है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)