दीपिका-रणवीर जल्द ही कर सकते हैं सगाई

author-image
By Sangya Singh
New Update
दीपिका-रणवीर जल्द ही कर सकते हैं सगाई

बॉलीवुड के लव बर्ड्स यानी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लव अफेयर के चर्चे तो किसी से भी छिपे नहीं हैं। ये जोड़ी अक्सर इवेंट्स में और फिल्मों में एक साथ ही नजर आती है और फिल्मों के लिए ये जोड़ी तो हमेशा हिट साबित होती है। लेकिन अब लगता है कि जल्दी ही फिल्मों की ये हिट जोड़ी रीयल लाइफ की हिट जोड़ी बनने वाली है।

आप सभी को ये बात जानकर हैरानी होगी कि जल्दी ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सगाई करने वाले हैं। दोनों ने श्रीलंका में एक साथ ही न्यू ईयर भी सेलिब्रेट किया और अब दीपिका, रणवीर के साथ ही 5 जनवरी को अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट करने वाली हैं। खबर है कि दीपिका अपने इस जन्मदिन को अपनी लाइफ का सबसे स्पेशल दिन बनाने की तैयारी में हैं।

रणवीर से सगाई करेंगी

अपने इस जन्मदिन पर वो अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ सगाई करने वाली हैं। दीपिका श्रीलंका में रणवीर के साथ ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी और दोनों इसी दिन इंगेजमेंट भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि रणवीर एक एड शूट के लिए श्रीलंका गए थे, बाद में दीपिका भी न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए रणवीर के पास पहुंच गईं।

इतना ही नहीं, खबर है कि रणवीर और दीपिका जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने दीपिका के पैरेंट्स से मुलाकात भी की थी। वैसे तो इन दोनों लव बर्ड्स ने अपने रिलेशन को कभी ऑफिशियली कबूल नहीं किया, लेकिन इनका हमेशा एक दूसरे के साथ ही नजर आना और एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने से ही ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दोनों एक दूसरे के कितने क्लोज हैं और दोनों के बीच कैसी रिलेशनशिप है।

जब साथ होते हैं तो किसी की जरूरत नही होती

दूसरी तरफ गौर करने वाली बात ये भी है कि दीपिका पादुकोण भी इन दिनों रणवीर को लेकर खुलकर सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले ही दीपिका ने रणवीर के साथ रिश्ते पर कहा था, 'जब हम एक-दूसरे के साथ होते हैं , तो हमें किसी औऱ की जरूरत नहीं होती'। फिलहाल जो भी हो, दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों से उनके बीच रिश्ते का अंदाजा तो लग ही जाता है। अब देखना ये है कि ये दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियली कब कबूल करेंगे।

Latest Stories