/mayapuri/media/post_banners/16f40a1e91287a0a3505540788f7060614fe562494f525325f7497078ee4cb7e.jpg)
बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दोनों जल्द ही एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में रणवीर सिंह की पत्नी की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व इंडियन क्रिकेट कैप्टन कपिल देव के किरदार में नज़र आएंगे।
/mayapuri/media/post_attachments/2edbec8fa1061b0c8d97db285f0d60384a9255df5bfa138cd564f965c3a57104.jpeg)
खबरों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण को फिल्म 83 के लिए फाइनल कर लिया गया है। बता दें कि पहले दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म में काम करने के लिए मना कर दिया था, लेकिन अब उन्होंने फिल्म के लिए हां कह दिया है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की साथ में ये चौथी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों एक साथ गोलियों की रासलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत फिल्म में काम कर चुके हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/f618bf31c2bde3a1e4a6c1a925d613151b7ed65adc87398650b21ec20192dd19.jpeg)
खबर है कि फिल्म दीपिका पादुकोण का रोल काफी अच्छा होगा, क्योंकि वो फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाते हुए नज़र आएंगी, जो कि एक प्रतियोगिता की विजेता भी रह चुकी हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो , भारत के विकेट खोने के बाद वो स्टेडियम से चली गईं थीं। बाद में जब उन्होंने सुना कि भारत का विश्वकप जीतने की कगार पर है तो वो स्टेडियम में वापस आ गईं। इसके साथ ही ये फिल्म पति-पत्नी के रिश्ते और उनकी प्रेम कहानी पर आधारित होगी।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)