/mayapuri/media/post_banners/13a571e3cff04c0ea98f908578ba143c7941851dcf359208115541db7a28aeef.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में है। दीपिका अभिनेता रणवीर सिंह को डेट कर रही है। दोनों की साथ में तस्वीरें भी वायरल होती रहती है और दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले है। इसके अलावा दीपिका अपने लुक को लेकर भी चर्चा में रहती है। उनके लुक की फोटोज भी अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।
हाल ही में फिर एक बार दीपिका की कुछ तस्वीरें सामने आई है। दरअसल दीपिका ताज लैंड में हुए Elle 18 अवॉर्ड समारोह में शिरकत करने पहुंची थी। वहीं की उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस इवेंट में दीपिका ने गौरी और नैनिका का डिजाइन किया हुआ सिल्वर शिमरिंग गाउन पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने सिल्वर हील्स भी पहने हुए थी। जिसमें वह बेहद हॉट लग रही है। दीपिका बेहद ग्लैमरस अंदाज में कैमरे के सामने पोज भी दे रही है। दीपिका की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है।
फिल्मों की बात करें तो दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगी। इस फिल्म में दीपिका तेजाब पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।