इस टीवी शो में पहली बार खुलकर अपने प्यार का इज़हार करेंगे दीपिका-रणवीर

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
इस टीवी शो में पहली बार खुलकर अपने प्यार का इज़हार करेंगे दीपिका-रणवीर

बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी में शुमार दीपिका-रणवीर की जोड़ी इस साल नवंबर में एक-दूसरे के साथ शादी में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारियां भी जोरो-शोरों से चल रही है। यह कपल अपनी शादी को सीक्रेट रखने की पूरी कोशिश कर रहा है। इन सब चर्चाओं के बीच ये कपल एक दूसरी वजह से भी खबरों में हैं।

शो में पहली बार दीपिका और रणवीर एक साथ नजर आएंगे

दरअसल, करण जौहर का शो कॉफी विद करण फिर से शुरू होने जा रहा है। और इस शो में पहली बार दीपिका और रणवीर एक साथ नजर आएंगे। बता दें कि इससे पहले ये दोनों कई बार शो में नजर आ चुके हैं, लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब ये शो में साथ नजर आएंगे।

दीपिका और रणवीर हर बार अपने प्रोजेक्ट्स के चलते शो में कभी एक साथ नजर नहीं आ पाए। लेकिन इस बार वो शो में करण के सावलों के जवाब देते नजर आएंगे। बता दें कि दीपिका रणवीर के अलावा शो पर प्रियंका और निक, विराट-अनुष्का भी नजर आ सकते हैं। ऐसा लग रहा है कि इस बार करण अपने शो में कुछ नया और दिलचस्प लाने वाले हैं। इस बार आपको फेवरेट स्टार की लव स्टोरी को जानने का मौका मिलेगा।

Latest Stories