तिरुपति बालाजी के दर्शन करके पापा बोनी संग लौटी जाहन्वी-खुशी

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
तिरुपति बालाजी के दर्शन करके पापा बोनी संग लौटी जाहन्वी-खुशी

बॉलीवुड में फिल्म धड़क से डेब्यू करने को तैयार जाह्नवी कपूर इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसकी वजह उनकी फिल्म है जिसके प्रमोशन में वह अपने को-एक्टर ईशान खट्टर के साथ जुटी हुई हैं। जाह्नवी फिल्म के प्रमोशन से वक्त निकालकर अपने पापा बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी कपूर के साथ फिल्म के हिट होने की दुआ मांगने तिरूपति बालाजी के दर्शन करने गई थी। रविवार को तीनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

तिरूपति जाने और वहां से आने के दौरान तीनों की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहीं। एयरपोर्ट जहां दोनों बहनें इंडियन लुक में नजर आईं। खुशी ने पीले रंग का कुर्ता और सफेद प्लाजो पहना था जबकि जाह्नवी भी पीले रंग के सूट सलवार में दिखाई दीं।

वहीं मंदिर में दर्शन करने के दौरान जाह्नवी और खुशी पारंपरिक कपड़ों में थीं। यहां उनके कुछ रिलेटिव भी नजर आए। जाह्नवी ने नीले और गुलाबी कलर की साड़ी पहनी थी। वह इस साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं खुशी ने मरून और ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी। इस दौरान तीनों कुछ इमोशनल से नजर आए।

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी की फिल्म धड़क 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की सफलता के लिए यहां पूरा परिवार दुआ मांगने आया था।

बता दें की धड़क मराठी हिट फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है। फिल्म में दो युवाओं की प्रेम कहानी को दिखाया जाएगा। इस फिल्म के गाने दर्शकों के बीच काफी हिट हो रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। जबकि फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है। इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें हैं। एक्टर अर्जुन कपूर भी अपनी सौतेली बहन जाह्नवी की फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

Latest Stories