Advertisment

Celebrities Wishes On Dhanteras 2023 : हेमा मालिनी से लेकर अनुपम खेर तक, इन सेलेब्स ने इस अंदाज में दी धनतेरस की शुभकामनाएं

New Update
Celebrities Wishes On Dhanteras 2023 : हेमा मालिनी से लेकर अनुपम खेर तक, इन सेलेब्स ने इस अंदाज में दी धनतेरस की शुभकामनाएं

Celebrities Wishes On Dhanteras 2023: आज 10 नवंबर 2023 को धनतेरस (Dhanteras 2023) का त्योहार है, जो पूरे भारत में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है.नाम के अनुसार जहां 'धन' का अर्थ है धन और 'तेरस' का अर्थ है चंद्र चक्र का तेरहवां दिन.सिर्फ आम लोग ही नहीं, यहां तक ​​कि शोबिज सेलेब्स भी इस त्योहार को बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं.ऐसे में हेमा मालिनी  से लेकर अनुपम खेर तक कई बॉलीवुड सेलेब्स (Celebrities Wishes On Dhanteras 2023) सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस त्योहार की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

हेमा मालिनी ने धनतेरस की दीं शुभकामनाएं 

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर  पर धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर शेयर की.उन्होंने धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "पूरे देश में और विदेशों में भारतीय प्रवासियों के बीच दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है! यह एक ऐसा त्योहार है जिसमें पूरा देश उत्साह और उमंग के साथ भाग लेता है"

अनुपम खेर ने अपने फैंस को दी धनतेरस की बधाई

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने अपने फैंस को धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है.इसके साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "आप सभी को धनतेरस की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं".

सनी देओल ने फैन्स को दी धनतेरस की बधाई

सनी देओल ने अपने फैंस को धनतेरस की बधाई दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि 'आप सभी को खुशियां और पैसा मिले.धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं".सनी देओलकी इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. फैंस भी उन्हें धनतेरस की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं.

नील नितिन मुकेश ने पत्नी के साथ दी शुभकामनाएं

नील नितिन मुकेश ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और अपनी पत्नी की एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में दोनों एथनिक ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही एक्टर ने कैप्शन में 'हैप्पी धनतेरस' लिखा.

Advertisment
Latest Stories