'ये जवानी है दीवानी' के बन्नी की तरह क्या न्यू इयर ईव पर रणबीर ने आलिया को किया था प्रपोज ?

author-image
By Sangya Singh
'ये जवानी है दीवानी' के बन्नी की तरह क्या न्यू इयर ईव पर रणबीर ने आलिया को किया था प्रपोज ?
New Update

बॉलीवुड ऐक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच अफेयर की चर्चा पिछले काफी समय से चल रही थी। हाल ही में रणबीर कपूर ने आलिया के साथ अपनी रिलेशनशिप का खुलासा भी किया है। लेकिन जब से ये बात सामने आई है तब से इन दोनों के फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर इन दोनों का अफेयर शुरू कैसे हुआ।

खबरों के मुताबिक, इसे लगभग 6 महीने हो गए जब रणबीर ने पहली बार आलिया को प्रपोज किया था। आपको बता दें, रणबीर ने पिछले साल न्यू इयर ईव पर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान बुल्गारिया में आलिया को प्रपोज किया था। बताया जा रहा है कि रणबीर ने अपने साथ फुटबॉल खेलने वाले एक दोस्त को मुंबई लौटने के तुरंत बाद इसके बारे में बताया था।

रणबीर के प्रपोज करने के इस अंदाज से लगता है कि उन्होंने अपनी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के उसी सीन को दोहरा दिया जिसमें उनका कैरक्टर बनी न्यू इयर ईव पर नैना को प्रपोज करता है। आपको बता दें, कि मार्च में रणबीर की मां नीतू कपूर भी आलिया के 25वें जन्मदिन पर 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर बुल्गारिया पहुंची थी। इसके अलावा रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी आलिया को एक खास ब्रेसलेट गिफ्ट किया था। जिसकी फोटो आलिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

इसके अलावा सभी जानते हैं कि रणबीर-आलिया ने एक साथ अपनी पब्लिक अपीयरेंस सोनम कपूर की शादी पर दी थी। इसके बाद इनके बीच अफेयर की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। बाद में रणबीर के साथ रिलेशनशिप में रहीं दीपिका पादुकोण ने भी आलिया के साथ रणबीर के रिलेशनशिप पर खुशी जताई थी।

#alia bhatt #Ranbir Kapoor #Yeh Jawaani Hai Deewani #New Year Eve
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe