'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही ने ढूंढ लिया अपना हमसफर, कहा -'मुझे मेरा पति मिल गया है, हम शादी कर रहे हैं'

author-image
By Chhaya Sharma
'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही ने ढूंढ लिया अपना हमसफर, कहा -'मुझे मेरा पति मिल गया है, हम शादी कर रहे हैं'
New Update

नोरा फतेही हो गई हैं शादी करने को तैयार, सोशल मीडिया पर किया अपने 'पति' का खुलासा

अपने डांस से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और डांस वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। अपने मजेदार वीडियो की वजह से नोरा फतेही हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस बार वह अपने पति का खुलासा करने वजह से काफी चर्चा में हैं।

मुझे मेरा पति मिल गया है, हम शादी कर रहे हैं

क्या आप जानते हैं कि नोरा शादी के लिए तैयार हैं और उन्होंने अपनी शादी के लिए दूल्हा भी ढूंढ लिया है। इस बात की जानकारी नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।

दरअसल नोरा फतेही को उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए शादी के लिए प्रपोज करते रहते हैं। इस बार भी उनके लिए एक ऐसा प्रपोजल आया कि उसे देखने के बाद वह खुद को इस पर रिएक्ट करने से नहीं रोक पाईं। नोरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक बच्चे का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बच्चा क्यूट अंदाज में नोरा फतेही को शादी के लिए प्रपोज करता हुआ नजर आ रहा है।

publive-image

Source - Instagram

इस वीडियो में बच्चा कह रहा है कि वह 'दिलबर गर्ल' से शादी करना चाहता है। नोरा का नन्हा फैन कह रहा है, 'दिलबर वाली लड़की के साथ शादी करनी है।'

वीडियो को नोरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'बहुत हुआ, मुझे मेरा पति मिल गया है, हम शादी कर रहे हैं।' नोरा के इस क्यूट रिएक्शन पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही नोरा फतेही अजय देवगन के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। इस फिल्म में भी एक्ट्रेस अपने डांस से काफी धमाल मचाने वाली हैं।

और पढ़ेंः क्या इस बार अपने फार्महाउस से ही सलमान खान करेंगे बिग बॉस-14 की शूटिंग ?

#Nora Fatehi Dance Video #nora fatehi video #नोरा फतेही #dilbar girl Nora Fatehi #Nora Fatehi instagram #nora fatehi all songs #nora fatehi find her soulmate #nora fatehi images #nora fatehi instagram story #nora fatehi latest news #Nora Fatehi songs #saki saki song #पति
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe