गर्लफ्रेंड दिशा के साथ लंच डेट पर स्पॉट हुए टाइगर श्रॉफ, छोटी बहन कृष्णा भी दिखीं साथ

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
गर्लफ्रेंड दिशा के साथ लंच डेट पर स्पॉट हुए टाइगर श्रॉफ, छोटी बहन कृष्णा भी दिखीं साथ

बॉलीवुड में इन दिनों सेलिब्रिटी कपल्स की शादी की जोरदार चर्चा है। जहां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक दूसरे से 14 और 15 नवंबर को शादी की है। वहीं प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड स्टार निक जोनास के साथ 1 और 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अब बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के रिलेशनशिप की चर्चा अब जोरों पर है। कुछ दिनों पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें काफी तेज थीं। वहीं अब कुछ समय से दोनों को आए दिन एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जा रहा है।

इस खूबसूरत जोड़ी को एक बार फिर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया गया। दोनों को रविवार दोपहर एक दूसरे के साथ बांद्रा स्थित बेस्टियन रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों को साथ देखते ही मीडिया उन्हें फॉलो करता दिखाई दिया। लंच डेट के दौरान की इस कपल की तस्वीरें अब इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

दिशा यहां भी हमेशा की तरह बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं। वह ब्लैक शॉर्ट ड्रैस पहने यहां पहुंचीं। उनकी ये स्ट्रेपी ड्रैस उनके लुक को और भी बोल्ड बना रही थी। इस सेमी ट्रांसपेरेंट ड्रैस के साथ दिशा लाइट मेकअप और लूज कर्ल्स में दिखाई दीं। उन्होंने मैचिंग स्लिंग बैग भी लिया हुआ था।publive-image

दिशा और टाइगर के साथ यहां कृष्णा श्रॉफ को भी स्पॉट किया गया। टाइगर ने हाल ही में अपनी छोटी बहन कृष्णा के साथ एमएमए मैट्रिक्स जिम को लॉन्च किया है। कृष्णा यहां सफेद क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक शॉट्स पहने दिखाई दीं। इसके साथ उन्होंने ग्रे जैकेट भी लिया था। खुले बालों और ब्राउन आई शेड्स में कृष्णा हमेशा की तरह काफी गॉर्जियस लग रही थीं। दिशा और कृष्णा के बीच की बॉन्डिंग यहां भी देखने को मिली। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ चलती नजर आईं।publive-image

टाइगर यहां ब्लैक पोलो टी-शर्ट और ब्लैक कार्गो पैंट पहने नजर आए। वह ब्लैक शूज भी पहने नजर आए। बता दें टाइगर और दिशा हाल ही में दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन पर एक साथ पहुंचे थे। यहां टाइगर दिशा के गाउन की लॉन्ग ट्रेल को बार-बार संभालते दिखाई दे रहे थे। दोनों के इस रिलेशन को देख अब इनकी शादी की चर्चा शुरू हो चुकी है।

Latest Stories