/mayapuri/media/post_banners/f93d86aabce9f2edf3aadbba4f7886ad296404e3adef00fad58f16b76186a962.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अकसर अपनी हॉट और सेक्सी फोटोज को लेकर सुर्खिंयो में बनी रहती है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो जाती हैं। लोग उनके सेक्सी फिगर के दीवाने है।
हाल ही में फिर एक बार दिशा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। दरअसल दिशा पाटनी ने इस तस्वीर में आंखें मटकाकर रातों रात इंटरनेट पर छा जाने वाली मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश की नकल की हैं। दिशा ने मलयालम फिल्म ‘उरु आदर लव’ के गाने मे प्रिया प्रकाश के लुक को कॉपी किया हुआ है। दिशा ने अपने आउटफिट और बाल बिलकुल प्रिया प्रकाश के जैसे किए हुए है। जिसमें वह बिलकुल उन्ही की तरह दिखाई दे रही हैं।
दिशा के इसी लुक से रिलेटिड उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। उनका यह वीडियो एक कॉफी ब्रैंड का ऐड है। जिसमें दिशा मोबाइल पर अलग अलग तरह के Memes का इस्तेमाल कर रही हैं। उन्हीं Memes में एक है प्रिया प्रकाश स्टाइल। मोबाइल पर अपनी फोटो के ऊपर दिशा इस Meme को Try करती हैं। हालांकि ये वीडियो काफी मजेदार है
बता दें की 18 साल की प्रिया प्रकाश वारियर केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं वे इन दिनों त्रिशूर के विमला कॉलेज से बी. कॉम की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'Oru Adaar Love' के गाने 'Manikya Malaraya' की दो वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं जिसमें प्रिया प्रकाश ने अपने एक्सप्रेशन से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।उनके इस वीडियो ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। लाखों लोग प्रिया प्रकाश के दीवाने हो गए थे और सोशल मीडिया पर उनकी दीवानगी ने सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए थे।