दीवाली मेरा फेवरेट त्योहार है- प्रियंका चोपड़ा

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
दीवाली मेरा फेवरेट त्योहार है- प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा:--- पूरे विश्व को अपनी बहुमुखी प्रतिभा और रूप के जादू से चमत्कृत करने वाली प्रियंका अब जल्द ही दुल्हन का जोड़ा पहनने वाली है। दीपावली त्यौहार के मायने अब प्रियंका के लिए कुछ और गहरी हो जाएगी। 'डैडीज़ लिटिल गर्ल' अपने सपनों के राजकुमार की हो जाएगी। प्रियंका जैसी प्यारी, बुद्धिमान, मेहनती टैलेंटेड, जीवन से भरपूर, ऊर्जा से भरपूर सुंदरी को ऐसा ही राजकुमार तथा एक खूबसूरत मैरिड लाइफ मिलनी ही चाहिए यही हम सबकी दुआ है। लेकिन प्रियंका के विवाह हो जाने से उन पर फिदा लाखों फैन लड़कों का दिल टूट जाएगा, इस बात पर प्रियंका को इस दिवाली पर कुछ एक्स्ट्रा दीए या मोमबत्तियां जरूर जला लेना चाहिए। दीपावली की बात चली तो हां, प्रियंका को बचपन से ही इस त्यौहार से बेहद लगाव है। डिफेंस में प्रियंका के डैडी और मम्मी दोनों डॉक्टर रहे हैं इसलिए उनका तबादला भारत के कई छोटे-बड़े शहरों में होती रहा। हालांकि प्रियंका की शुरूआती स्कूली पढ़ाई विदेश में हुई लेकिन भारत लौटने के बाद प्रियंका ने भी इन्हीं छोटे बड़े शहरों में, जैसा शहर, वैसी दिवाली मनाई। प्रियंका ने बताया था, 'दीपावली का त्यौहार मेरा फेवरेट त्यौहार है। हर साल दिवाली पर नए नए सजावट करते हुए मम्मी घर की काया ही पलट देती थी। मुझे रंगोली बनाना बहुत पसंद था और आज भी है। मेरे पापा हालांकि प्रोफेशन से डॉक्टर थे लेकिन हृदय से एक कलाकार थे। उनकी बनाई रंगोली देखने लायक होती थी। फिल्मों में कदम रखने से पहले मेरी हर दिवाली पापा मम्मी भैया और रिश्तेदार तथा बचपन के फ्रेंड्स के साथ, अपने घर पर ही सेलिब्रेट होती थी। फिर करियर को संवारने की मेहनत में लग गई तो देखते-देखते इतनी व्यस्त हो गई कि चाहते हुए भी हर दिवाली पर घर लौटना मुमकिन नहीं होता था। तब मेरा परिवार मेरे पास दिवाली सेलिब्रेट करने आ जाते थे। बचपन में पटाखे फोड़ती जरूर थी लेकिन अब नहीं। शगुन के तौर पर फुलझड़ी जरूर जला लेती हूँ।' प्रियंका चोपड़ा को गेम चेंजर का नाम दिया जाता है, जो बिल्कुल सही है, लेकिन जहां तक दीपावली पर कार्ड खेलने वाला गेम है तो प्रियंका इसमें माहिर नहीं है और जब जब उन्होंने पत्ते खेलने की कोशिश की हार गई, इसलिए अब वे कार्ड के खिलाड़ियों से सौ कदम की दूरी बनाए रखती है और सिर्फ नजरों से दूसरों को कार्ड खेलते देखने का मज़ा लेती है। कोई बात नहीं प्रियंका, कार्ड गेम में हार जाती हो तो क्या, लव में तो तुम जीत गयी हो। तुमने करोड़ों दर्शकों का दिल जीता और अब प्यार की जीत पर सवार होकर निक के साथ अगली दिवाली अलग ढंग से मनाओगी इसके लिए बेस्ट विशेस।

Latest Stories