Advertisment

ड्यूरेक्स कंपनी ने दीपिका और रणवीर को इस अंदाज़ में दी शादी की शुभकामनाएं

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
ड्यूरेक्स कंपनी ने दीपिका और रणवीर को इस अंदाज़ में दी शादी की शुभकामनाएं

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिन्धी रिवाज से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस दौरान उन्हें उनके करीबी, दोस्त, फैंस और वेलविशर्स सभी विश कर रहे हैं। सबसे पहले जिसने शादी की बधाई दी थी वो थे करण जोहर जिन्होंने उन्हें दोनों को ट्वीट कर शादी की बधाई दी

Advertisment

इसी बीच कॉन्डम बनाने वाली कंपनी ड्यूरेक्स ने भी दीपिका और रणवीर को बधाई दी है। बता दें कि रणवीर सिंह ड्यूरेक्स के ब्रैंड ऐंबैसड हैं। ड्यूरेक्स का ऐड की वजह से खबरों में भी आ चुके हैं। यह कंपनी पहले भी सिलेब्स को मजेदार तरीके से बधाई देती रही है। ड्यूरेक्स ने विराट, अनुष्का और सोनम कपूर और आनंद आहूजा को शादी की बधाई दी थी।

ड्यूरेक्स कंपनी की इस बधाई पर लोगों ने मजेदार कॉमेंट्स किए हैं। यही नहीं आपको बता दें कि कॉन्डम का ऐंडॉर्समेंट साइन करने के बाद एक इंटरव्यू में रणवीर ने खुद यह भी कहा था कि वह हमेशा अपने वॉलेट में कॉन्डम रखते हैं।

Advertisment
Latest Stories