/mayapuri/media/post_banners/e8caec5f4943d73578985854f120d57b3ed428539ae5b58f63889595f597f7b2.jpg)
बुड्ढे न सही लेकिन फैमस राइटर डायरेक्टर अनुराग कश्यप 44 साल के अधेड़ तो हो ही चुके हैं। अपनी इस अवस्था में अब वे अपनी दो शादियां तोड़ने के बाद एक बार फिर अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़की से न सिर्फ इश्क फरमा रहे हैं बल्कि उसके साथ अपने रोमांटिक पोज इस्टाग्राम पर भी पोस्ट कर रहे हैं। नो स्माकिंग, देव डी,गैंग्स ऑफ वासेपुर तथा रमन राघव जैसी फिल्मों के सर्जक अनुराग की पहली शादी 2003 में एडिटर आरती बजाज से हुई थी लेकिन वो शादी 2009 में टूट गई। उसके बाद अनुराग ने 2011 में अभिनेत्री कल्की कोचलिन से शादी की परन्तु वो शादी भी 2015 तक ही निभ पाई। अब अनुराग अपनी बेटी से सात साल बड़ी शुभ्रा शेट्टी के साथ तीसरी बार घर बसाने की तैयारी कर रहे हैं।
शुभ्रा ने कॉलेज खत्म करते ही अनुराग की कंपनी फैंटम फिल्मस ज्वाईन कर ली थी। वहां पहले दोनों की दोस्ती हुई फिर वे एक दूसरे के करीब आते चले गये। शुभ्रा के साथ अनुराग सबसे पहले नीना गुप्ता की बेटी मसाबा की शादी में एक साथ नजर आये थे, उसके बाद तो दोनो अक्सर कई जगह रोमांस करते नजर आने लगे। अब देखना ये है कि अगर अनुराग शुभ्रा से शादी करते हैं तो वो शादी कितने दिन टिक पाती है।