/mayapuri/media/post_banners/83bccbd1f2e6d685f852e19383732ffe30c5ef0435bc54605dde97f6b194fd97.jpg)
बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अकसर अपने हॉट और सेक्सी लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। उनके लुक के लोग दीवाने है। उनकी फोटोज अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।
हाल ही में फिर एक बार प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में प्रियंका रेड कलर की हॉट ड्रेस पहने नजर आ रही है। जिसमें वह बेहद सेक्सी लग रही है। प्रियंका का ये लुक उनकी दोस्त और एक्ट्रेस मेगन मार्कल से मिलता जुलता है। पिछले सप्ताह ही मेगन इसी लुक में ब्लैक ड्रेस में दिखी थीं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ये दोनों सिर्फ अच्छी दोस्त ही नहीं बल्कि एक-दूसरे के पर्सनल स्टाइल से इंफ्ल्यूएंस भी हैं। प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत ढाई लाख रूपए बताई जा रही हैं। लोग उनकी इस फोटो को बेहद पसंद कर रहे है।
बता दें की प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड सिंगर से अपनी शादी को लेकर भी काफी चर्चा में है। दोनों की साथ तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। लोग इन दोनों की जोड़ियि को काफी पसंद भी करते है। इसके अलावा प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर उनके करीब 28.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है।