फैशन शो के दौरान मलाइका अरोड़ा का दिखा ग्लैमरस लुक, देखें तस्वीरें

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
फैशन शो के दौरान मलाइका अरोड़ा का दिखा ग्लैमरस लुक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा  अकसर अपने बोल्ड और सेक्सी लुक की वजह  से सुर्खियों में बनी रहती है। उनकी तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।  लोग उनके सेक्सी फिगर के दीवाने है।

हाल ही में एक बार फिर मलाइका की कुछ तस्वीरें  सोशल मीडिया पर  काफई वायरल हो रही है। दरअसल, मलाइका की यह तस्वीरें हाल ही में अयोजीत वॉग वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2018 की है।  इस इवेंट में कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने शिरकत की। सभी एक्ट्रेसेस ने अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक से अवॉर्डस फंक्शन में चार-चांद लगा दिए। इन्हीं  में से एक मलाइका भी थी। इस शो में मलाइका रैंप वॉक करती नजर आई। यहां पर वह मॉर्डन ब्राइडल लुक में नजर आईं। वह इस इवेंट की शो स्टॉपर थीं।

मलाइका ने रैंप वॉक  के दौरान ग्रे और ऑरेंज कलर का लहंगा पहना हुआ था। इस पूरे गेटअप के साथ उनका न्यूड मेकअप उन पर काफी सूट कर रहा था। मलाइका ने रैंप पर कभी शरमाती  हुए तो कभी सीधे कैमरे को देखते हुए पोज दिए

फिलहाल मलाइका अरोड़ा इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हालांकि, दोनों ने इस बात को कन्फर्म नहीं किया है। लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों अपनी रिलेशनशिप को जल्द ही ऑफिशियल करने वाले हैं। इसके अलावा मलाइका अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सचेत रहती हैं और अकसर जिम में वर्कआउट करते हुए अपने वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती है। उनके हॉट लुक को लोग काफी पसंद भी करते है। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती है।

Latest Stories