/mayapuri/media/post_banners/18f4959e86bd032ec2d63bb2c43e5073a8d099814919d96196ca1c414917498e.png)
बॉलीवुड हस्तियां अपनी फिल्मों से ज्यादा डेली लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच सुर्खियों में बनी रहती है। लोगों को अपने फेवरेट फिल्मी सितारों के बारे में जानकारी जानना बेहद पसंद है कि वह Non-vegetarian हैं या Vegetarian. आइए जानें 5 बॉलीवुड के कपल्स के बारे में जो शाकाहारी भी और माँसाहारी भी।
1. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
इन दिनों बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कपल टीम इंडिया के कप्तान 'विराट कोहली' और अभिनेत्री 'अनुष्का शर्मा' है। आप सभी को यह बात जानकर बेहद हैरानी होगी की दोनों पति और पत्नी 'शाकाहारी' है। कपल में कोई भी non veg फ़ूड नही खाता है। सूत्र बताते है कि पहले विराट n
Non-vegetarian थें, मगर कुछ साल पहले ही उन्होंने Non-veg खाना पूरी तरह से छोड़ दिया है। अब विराट कोहली बिल्कुल Vegetarian बन गए है। अभिनेत्री की बात की जाए तो उन्होंने कुछ साल पहले से ही माँसाहारी खाना छोड़ा दिया है। अब एक्ट्रेस बिल्कुल शाकाहारी खाना ही खाती है। दोनों कपल अपनी फिटनेस को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते है।
2. अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हेल्दी फ़ूड पर ही विश्वास करते है। इसी के साथ महानायक शाकाहारी खाना पसंद करते है। अभिनेता ने बहुत साल पहले ही Non-veg खाना छोड़ दिया था। अब वह बिल्कुल Vegetarian है। मगर एक तरफ़ महानायक शाकाहारी है, वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी जया बच्चन Non-vegetarian है। जया बच्चन Non-veg फ़ूड खाती है।
3. आमिर खान और किरण
अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव दोनों ही शाकाहारी है। आमिर खान अपने शुरुआती दिनों में Non-veg खाना पसंद करते थें।मगर कुछ सालो से अभिनेता ने Non-veg खाना छोड़ दिया है। मगर शाकाहारी होने के बाद भी अभिनेता अपनी फिटनेस के लिए बेहद जानें जाते है। वहीं उनकी पत्नी किरण राव की बात की जाए तो वह पूरी तरह से शाकाहारी है। खबर हैै कि आमिर खान नेे Non-veg खाना अपनी पत्नी के लिए छोड़ा है। ऐसा उन्होंने अपनी पत्नी के लिए किया है।
4. जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचल
अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी बॉडी और फिटनेस के लिए जानें जाते है। जॉन को जानवरों से बेहद प्यार और लगाव है। यही कारण है कि वह शाकाहारी खानें को ज्यादा पसंद करते है। इसी के साथ जॉन लोगों को भी शाकाहारी खाना अपनाने के लिए कहते है। इसी के साथ उनकी पत्नी प्रिया रुंचल भी पूरी तरह से शाकाहारी है। दोनो कपल में से कोई भी Non-veg खाना नही खाता है।
5.आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
इन दिनों बॉलीवु़ड में अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के शादी और रिश्तें की खबरें सुर्खियों में बनी हुई है। आए दिन दोनों की शादी की खबरें मीडिया पर आती रहती है। मगर दिलचस्प बात यह है कि इस कपल में से अभिनेत्री आलिया भट्ट पुरी तरह से Vegetarian है और अभिनेत्री नॉनवेज खाने को बिल्कुल पसंद नही करती है। वहीं दूसरी तरफ़ अभिनेता रणबीर कपूर Non-veg खाने के बेहद शौकीन है और अभिनेता को नॉनवेज खाना बेहद पसंद भी है।