/mayapuri/media/post_banners/0b6f126dc591f8d9816dcfddbfc337e57871004c080939da3b937930e7800de6.jpg)
बिग बॉस फेम एजाज खान को कल मुंबई की एंटी नारकोटिक्स सेल ने बेकसूर होटल से 8 नशे की प्रतिबंधित ड्रग्स रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया हैl और आज उन्हें मुंबई के कोर्ट में पेश किया जाएगा बीती रात उन्हें मुंबई के बेकसूर होटल से गिरफ्तार किया गयाl बिग बॉस के बाद उन्होंने इक्का-दुक्का छोटी फिल्मों में भी काम किया हैl लेकिन अब एजाज खान परेशानी में घिरते नजर आ रहे हैं।
नवी मुंबई के नारकोटिक्स सेल जानकारी मिलने के बाद गिरफ्तार किया
उन्हें नशे की प्रतिबंधित गोलियों को रखने के जुर्म में मुंबई की नारकोटिक्स सेल द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैंl साथ ही उनके पास से कुल जब्ती 2.2 लाख की हुई हैl सूत्र बताते हैं कि जब एजाज खान को पकड़ा गया तब वह नशे की हालत में थेl उन्हें नवी मुंबई के नारकोटिक्स सेल जानकारी मिलने के बाद गिरफ्तार कियाl पुलिस ने उनके पास से 8 प्रतिबंधित एक्सटेसी टेबलेट बरामद की है, जिनका कुल वजन 2.3 ग्राम हैl
जानकारी के मुताबिक पुलिस को पता चला की नवी मुंबई के एक होटल में रेव पार्टी चल रही हैl जिसके बाद पुलिस ने वहां पर छापा मारा और अभिनेता एजाज खान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लियाl गौरतलब है कि एजाज खान उनके विवादित और भड़काऊ बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इतना ही नहीं सदा प्रचार के भूखे एजाज खान कई बार डिजिटल मीडिया का दुरूपयोग करते पाए गए हैl इसके अलावा वह बिग बॉस के घर में भी काफी झगड़ा और बिना कारण लोगों से उलझते नजर आते थे।