‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के बाद एकता कपूर के साथ दोबारा काम करेंगे अर्जुन कपूर

author-image
By Sangya Singh
‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के बाद एकता कपूर के साथ दोबारा काम करेंगे अर्जुन कपूर
New Update

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। जल्द ही अर्जुन कपूर की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड  रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी वास्तविक घटनाओं पर आधारित है और इसका टीजर भी रिलीज हो चुका है। इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने इसे पसंद किया है।

वहीं, अर्जुन की कई फिल्में इस साल रिलीज होनी हैं। खबरों के मुताबिक, अर्जुन कपूर साल 2020 में एकता कपूर के साथ एक बार फिर काम करने की तैयारी में जुटे हैं। बता दें कि साल 2017 में अर्जुन कपूर ने एकता कपूर के साथ फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड में काम किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई भी की थी। ये फिल्म चेतन भगत की नॉवेल हाफ गर्लफ्रेंड पर आधारित थी।

वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि एकता और अर्जुन एक बार फिर एक-दूसरे के साथ काम करते नजर आएंगे। खबर है कि फिल्म अभी शुरुआती डिसकशन में है। अगर सभी चीजें ठीक रही तो जल्द ही इस फिल्म पर काम शुरू किया जाएगा। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोहित सूरी के बर्थडे की एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि उन्होंने एक बहुत शानदार स्क्रिप्ट डिसकस की है।

#arjun kapoor #Ekta Kapoor #India's Most Wanted #upcoming film #Half Girlfriend
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe