एकता कपूर के घर गूंजी किलकारी बनी माँ

author-image
By Mayapuri Desk
एकता कपूर के घर गूंजी किलकारी बनी माँ
New Update

डेली सोप क्वीन एकता कपूर के बारे में चौकाने वाली खबर सामने आई है वो यह की एकता कपूर मां बन गई हैं। उन्हें प्यारा सा नन्हा सा बेटा हुआ है। जी हाँ आप भी चौंक गए न की ऐसा कैसा हो सकता है तो हम आपको बता दें की एकता कपूर अपने भाई तुषार की तरह ही सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। इसलिए जीतेंद्र दादा के बाद अब नाना बन गए हैं।

इस खुशखबरी के आने के बाद पूरा बॉलीवुड उन्हें बधाई दे रहा है।  सूत्रों के के मुताबिक 27 जनवरी को उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। बताया जा रहा है कि, एकता का बेटा पूरी तरह से स्वस्थ है और एकता जल्द ही उन्हें अपने घर ले आएंगी। जानकारी के मुताबिक अभी तक एकता अपने बेटे को घर लेकर नहीं आई हैं।

जैसे ही यह खबर सोशल मीडया पर आई तो एकता कपूर को उनके फैंस बधाई देने लगे। फिल्म और टीवी से जुड़े कलाकार भी एकता कपूर को इस खुशखबरी के लिए बधाई दे रहे हैं। एकता कपूर से पहले उनके भाई तुषार कपूर सरोगेसी के जरिए पिता बने थे। इनके साथ ही साथ सनी लियोन भी दो जुड़वाँ बेटों के साथ माँ बनी निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी इसी तरह पिता बने थे। करण के दो जुड़वां बच्चे हैं, जिनके नाम यश और रूही है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान के बेटे अबराम खान का जन्म भी सरोगेसी के जरिए हुआ है।

#Ekta Kapoor #Mother #surrogacy
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe