/mayapuri/media/post_banners/bb933589addaaa4c525989fda485d149405cbe40618f09e03f49981eee2e50f8.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अक्सर अपने बोल्ड अंदाज और सेक्सी फोटोज को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। उनकी तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। फैंस उनकी बोल्ड तस्वीरों को लोग बेहद पसंद भी करते है।
हाल ही में ईशा का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, ईशा का यह वीडियो कुछ दिन पहले हुई अबू जानी संदीप खोसला की दिवाली पार्टी का है। इस पार्टी में बऑलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए थे। पार्टी में ईशा पिंक कलर की साड़ी और बैकलैस ब्लाउज पहन कर पहुंची थीं। इसी दौरान के एक वीडियो में ईशा फैशन डिजाइनर संदीप खोसला के साथ काफी हॉट डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। वीडियो में संदीप खोसल और ईशा ने एक दूसरे को हग किया है और मस्ती में एक साथ डांस कर रहे है। इस वीडियो को ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें की ईशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी सेक्सी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है। इसके अलावा ईशा गुप्ता जल्द ही डायरेक्टर इंदर कुमार की फिल्म 'टोटल धमाल' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, बोमन ईरानी, महेश मांजरेकर और अरशद वारसी भी दिखेंगे।