विश्व योग दिवस के मौके पर रांची में मोटू-पतलू ने पीएम मोदी संग किया योगाभ्यास

author-image
By Sangya Singh
New Update
विश्व योग दिवस के मौके पर रांची में मोटू-पतलू ने पीएम मोदी संग किया योगाभ्यास

आज पूरे विश्वभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मशहूर कार्टून कैरेक्टर मोटू और पतलू ने भी योग किया। दोनों प्रभात तारा मैदान के मध्य में थे, जहां मोदी ने एक बड़े पैमाने पर आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें 30,000 लोग शामिल हुए। प्रभात तारा मैदान में बच्चों अपने लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर ‘मोटू-पतलू’ को योग करते देखकर बेहद खुश दिखाई दिए।

झारखंड सरकार ने एक बयान में कहा, कि बच्चों को योग की ओर आकर्षित करने के लिए मोटू और पतलू मैदान में मौजूद थे। योग सत्र लगभग 45 मिनट तक चला। इस दौरान मोदी के साथ झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुबर दास, आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र केसरी सहित अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद थे।

आपको बता दें, कि मोटू-पतलू कार्टून कैरेक्टर हैं और छोटे बच्चों में काफी फेमस हैं। ना सिर्फ टीवी कार्टून बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनके वीडियो और मीम काफी वायरल होते हैं।

Latest Stories