चर्चित फिल्म निर्माता Suresh Grover का निधन 

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
चर्चित फिल्म निर्माता Suresh Grover का निधन 
बॉलीवुड फिल्मों के चर्चित फिल्म निर्माता Suresh Grover का निधन हो गया है। वो मुम्बई स्थित जे जे हॉस्पिटल में भर्ती थे। उन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर प्रोड्यूसर अभिनेता ऋषि कपूर के साथ 1987 में फ़िल्म 'प्यार के काबिल' से शुरू किया था परंतु पहली बार चर्चा मिली मिथुन चक्रवर्ती की सुपरहिट फिल्म 'रोटी की कीमत' से। मिथुन चक्रवर्ती और अजय देवगन के साथ सुरेश ग्रोवर ने सर्वाधिक फिल्में बनाई।
1993 में प्रदर्शित लॉरेंस डिसूजा के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फ़िल्म 'संग्राम' के बाद इन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। सुरेश ग्रोवर ने इस फिल्म के बाद लॉरेंस डिसूजा के साथ ही आयशा जुल्का और अविनाश वधावन को लेकर फिल्म ‘बलमा’ का भी निर्माण किया था।
अभिनेता सुनील शेट्टी को लेकर उन्होंने  फिल्म ‘ढाल’ का निर्माण किया था। इस फ़िल्म से उन्हें आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा और उसके बाद वो लंबे समय तक फिल्म निर्माण से दूर रहे। उनकी आखिरी  फिल्म 'दुश्मन का खून पानी है' भोजपुरी में थी। रवि किशन अभिनीत इस फ़िल्म का निर्देशन भी सुरेश ग्रोवर ने किया था।
संवाद प्रेषक : काली दास पाण्डेय
Latest Stories