/mayapuri/media/post_banners/104a968d2052a706f91f8fff0cf8450b0e579956716d281506d87b3da1f7831a.jpg)
गुरुवार को फैशन दुनिया के मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी की मां का निधन हो गया। डब्बू रत्नानी खुद इस बात की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर डब्बू ने ट्वीटर पर ट्वीट कर लिखा ‘रेस्ट इन पीस मॉमl’ इसी के चलते डब्बू ने अपनी मां की फोटो को भी साझा किया। सूत्र बता रहे है कि उनकी मां काफी समय से बीमार थी। मगर सभी इनके मां के अच्छे स्वास्थय की दुआ कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर जैसे ही डब्बू ने माताजी के निधन की खबर साझा की तो लोगों ने उनको सांत्वना दी। इसी के साथ बॉलीवुड के कई सितारों ने उनकी माताजी के निधन पर शोक जताया है। डब्बू रत्नानी बॉलीवुड के जाने माने फोटोग्राफर है, जो डब्बू रत्नानी कैलेंडर के लिए भी बेहद मशहूर है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डब्बू बॉलीवुड के बड़े सितारों की फोटोग्राफी करते ही है साथ में कैलेंडर को लॉन्च करते है। डब्बू बॉलीवुड के लगभग सभी सितारों के साथ काम कर चुके है। डब्बू के कैलेंडर काफी लोकप्रिय भी है।
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.