/mayapuri/media/post_banners/ec9f817c22feaec9d1c4979191cee5fa39e8871dd0e56048a67bdc21e19b0597.jpg)
मशहूर रैपर हनी सिंह पर उनकी पत्नि शालिनी तलवार ने घरेलु हिंसा का इल्जाम लगाते हुए दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि हनी सिंह की पत्नि शालिनी तलवार के साथ शादी के शुरूआत से ही बूरा व्यवहार होने लगा था।
/mayapuri/media/post_attachments/bb5cc0db4f14937c094851f8cd7886955c5845625fd8e253450f25f188222dfd.jpg)
कोर्ट में दर्ज की गई याचिका में शालिनी तलवार ने बताया कि “हनी सिंह और मैं एक साथ स्कूल में पढ़ते थे। 10 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद 14 मार्च 2010 को सगाई के बाद 23 जनवरी 2011 को शादी हुई थी।”
इसके बाद शालिनी ने अपने हनीमून का अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि हनी सिंह के एक दोस्त जीत कलसी ने उन्हें मॉरिशस का हनीमून पैकेज गिफ्ट किया था।
/mayapuri/media/post_attachments/787b7a7c712aa991a8cb5c734cec5e85f0c8b0ca1723a7a62dabe1017619f8cf.jpg)
वहाँ पर शालिनी ने देखा कि हनी सिंह का व्यवहार बदला हुआ है। वो चुप और शांत हैं। जब शालिनी ने हनी सिंह से बदले व्यवहार के बारे में पूछा तो उन्होंने अपनी पत्नि को धक्का दिया और कहा “यो यो हनी सिंह से सवाल करने की हिम्मत किसी की नहीं होती, तो तुम भी मुझसे कभी कोई सवाल मत करना।”
/mayapuri/media/post_attachments/dccc9b757e865fa7e6f3adb9733f6f8bb50b3327a58d18b6f4bd07f0190ccf80.jpg)
इसके बाद हनी सिंह ने अपनी पत्नि से कहा “मैं वैसे भी शादी को लेकर परेशान हूँ मैं तो शादी करना ही नहीं चाहता था, लेकिन मैंने तुमसे वादा किया था, इसलिए मुझे शादी करनी पड़ी।”
/mayapuri/media/post_attachments/aa280e2c24137c2d78891fd018e2c63069e852d7f0b0c0fcc804bd21a633ea2c.jpg)
इसके बाद शालिनी तलवार ने कहा कि हनी सिंह अगले दस से बारह घंटे तक वापस नहीं आया जब उसने होटल के कमरे में अकेला छोड़कर जाने का कारण पूछा तो हनी सिंह ने अपनी पत्नि की बेरहमी से पिटाई की।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)